TWEET: बीग-बी ने की चीनी राष्ट्रपति की खिंचाई, जोक सुन हो जाएंगे लोटपोट

corona virus lockdown bollywood actor amitabh bacchan jokes about chinese president xi jinping
TWEET: बीग-बी ने की चीनी राष्ट्रपति की खिंचाई, जोक सुन हो जाएंगे लोटपोट
TWEET: बीग-बी ने की चीनी राष्ट्रपति की खिंचाई, जोक सुन हो जाएंगे लोटपोट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना वायरस के खिलाफ पूरी दुनिया एक साथ जंग लड़ रही है। कई देशों में लॉकडाउन भी लागू है, बावजूद इसके ये खतरनाक वायरस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। भारत देश में भी इस वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन जारी है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी इन दिनों ट्विटर पर काफी समय गुजार रहे हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए चीनी राष्ट्रपति की खिंचाई की है। उनके इस अंदाज को खूब पसंद किया जा रहा है।

बीग-बी ने मारा जोक
दरअसल, अमिताभ ने अपने नए ट्वीट में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बारे में एक जोक शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "मेरे एक दोस्त से मुझे ये मजेदार मेसेज आया कि "गिनीज बुक शी जिनपिंग को अवॉर्ड देगी क्योंकि उन्होंने चीन का अभी तक का सबसे ज्यादा चलने वाला प्रोडक्ट बनाया है।" 

LOCKDOWN: बॉलीवुड की वो फिल्में जिसने प्यार की हदें की पार, अपने पार्टनर के साथ देखें ये खूबसूरत रोमांटिक मूवीज

T 3498 - A little fun text from an Ef :

"Guiness Book will award Xi Jing Ping for creating the longest lasting Made in China product ever " ~ Ef B !!! pic.twitter.com/yLCEjDapoh

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 11, 2020

LOCKDOWN: घर बैठे देखिए अंतरिक्ष का नजारा, सुशांत सिंह राजपूत ने किया फोटो शेयर

अमिताभ के इस फनी ट्वीट पर यूजर्स कमेंट कर उनसे मजे ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिग बी को व्हाट्सएप के जोक्स से प्यार है। बता दें, अमिताभ काफी फनी मिजाज के हैं और वो अक्सर अपने फैंस के लिए कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं।

Created On :   12 April 2020 12:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story