रैंप पर दीपिका का जलवा, एथनिक लुक में किया दर्शकों को आकर्षित
By - Bhaskar Hindi |6 Sep 2019 11:20 PM GMT
रैंप पर दीपिका का जलवा, एथनिक लुक में किया दर्शकों को आकर्षित
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। प्रसिद्ध डिजायनर अबु जानी और संदीप खोसला ने गुरुवार को इस उद्योग में अपने 33 साल पूरे होने के अवसर पर मुंबई में एक फैशन शो का आयोजन किया था। इस दौरान दीपिका की उपस्थित ने उनके विशेष अवसर को और भी खास बना दिया। दीपिका ने डिजायनरों द्वारा तैयार आईवरी रंग का लहंगा पहन रखा था। उनके एथनीक लुक ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया।
फैशन शो के दौरान दीपिका जब दोनों डिजायनरों के साथ रैंप पर वॉक कर रही थी, तभी डिस्को दिवाने गाना बजने लगा और दीपिका रैंप पर ही डांस करने लगीं। कार्यक्रम में मौजूद बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन और श्वेता बच्चन ने भी दीपिका के साथ कदम से कदम मिलाए और डिजायनरों के खास दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
--आईएएनएस
Created On :   7 Sep 2019 2:34 AM GMT
Next Story