Street Dancer 3D Song Out: ठंड के मौसम में 'गर्मी' का एहसास करवा रहीं नोरा फतेही

Film Street Dancer 3D Nora Fatehi Garmi Song Out
Street Dancer 3D Song Out: ठंड के मौसम में 'गर्मी' का एहसास करवा रहीं नोरा फतेही
Street Dancer 3D Song Out: ठंड के मौसम में 'गर्मी' का एहसास करवा रहीं नोरा फतेही

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D इन दिनों काफी चर्चा में है। यह फिल्म अगले साल 24 जनवरी में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। अब एक के बाद एक फिल्म के गाने भी रिलीज हो रहे हैं। हालही में फिल्म का सॉन्ग ​"गर्मी" रिलीज हुआ है। इस गाने पर नोहा फते​ही अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। 

इस गाने को नोरा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सा​थ ही कैप्शन में लिखा कि "आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान .. टू हॉट टू हैंडल।" क्योंकि इस गाने को देखकर ठंड में भी आपको गर्मी लगेगी। गाने में नोरा का साथ दे रहे हैं वरुण धवन। नेहा कक्कड़ और बादशाह ने इस गाने को आवाज दी है। बता दें स्ट्रीट डांसर 3 डी फिल्म एबीसीडी और एबीसीडी 2 फिल्म की फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। इसका निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है।

Created On :   26 Dec 2019 9:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story