उरी ने रचा इतिहास, सिनेमाघरों में पूरे किए अपने ​100 दिन

उरी ने रचा इतिहास, सिनेमाघरों में पूरे किए अपने ​100 दिन

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। उरी अटैक पर बनीं फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे कर लिए है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म अब तक की उन 10 हिंदी फिल्मों में से है, जिसने सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन किया है। फिल्म 11 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी और अब तक इस फिल्म ने अपने 100 दिन पूरे कर लिए है। 

तरण आर्दश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ""जब अधिकतर फिल्में 10 दिन में सिनेमाघरों से निकल जाती है वहीं थियेटर्स में उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक ने 100 दिन कर लिए है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।"" 

Created On :   21 April 2019 4:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story