अर्जुन पटिलाया का नहीं चला बॉक्स आफिस पर जादू, पहले दिन ये था कलेक्शन
![First Day Collection Of Film Arjun Patiala Is 1.80 crore rupee First Day Collection Of Film Arjun Patiala Is 1.80 crore rupee](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/07/first-day-collection-of-film-arjun-patiala-is-180-crore-rupee_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। शुक्रवार 26 जुलाई को रिलीज हुई कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ स्टारर "अर्जुन पटियाला" बॉक्स आफिस पर कमाल दिखाने में असफल रहीं। जबकि इसके साथ रिलीज हुई फिल्म जजमेंटल है क्या बॉक्स आफिस पर धमाल मचा रही है। अर्जुन पटियाला का बॉक्स आफिस पर इस तरह औधे मुंह गिरना, इसकी कमजोर कहानी और अभिनय को दर्शाता है। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ एक लाख अस्सी करोड़ का ही कलेक्शन किया।
रोहित जुगराज के डायरेक्शन में बनीं "अर्जुन पटियाला" को पहले दिन देशभर में 5 से 10 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली थी। माना जा रहा है कि इवनिंग और नाइट शोज को मिलाकर फिल्म ने लगभग 1.80 करोड़ का बिजनेस किया है।
एक्ट्रेस कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा जैसे कलाकारों से सजी कॉमेडी ड्रामा फिल्म अर्जुन पटियाला लोगों का मनोरंजन करने में कामयाबी हासिल नहीं कर सकी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद जिस तरह की उम्मीद दर्शक इस फिल्म् से कर रहे थे। वह सारी धराशायी हो गई। सिर्फ पब्लिक ही नहीं बल्कि किट्रिक्स की तरफ से भी फिल्म को नेगेटिव रिस्पांस मिल रहा है।
बता दें अर्जुन पटियाला का कलैश कंगना और राजकुमार की फिल्म जजमेंटल है क्या से था। वहीं "लॉयन किंग" और "सुपर 30" जैसी फिल्में ने भी बॉक्स आफिस पर अपनी जगह बना रखी है। ऐसे में "अर्जुन पटियाला" को बॉक्स आफिस पर इनता बड़ा स्पेस मिल पाना मुश्किल था। साथ ही इसके इतने कलेक्शन की भी उम्मीद नहीं थी। वहीं इसकी निराशाजनक कहानी ने इसे और भी नीचे गिरा दिया।
Created On :   27 July 2019 7:54 AM GMT