FIRST LOOK: आशिकी बॉय का शर्टलेस अवतार, मलंग का फर्स्ट पोस्टर रिलीज

FIRST LOOK: आशिकी बॉय का शर्टलेस अवतार, मलंग का फर्स्ट पोस्टर रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म आशिकी-2 फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों फिल्म मलंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के फर्स्ट पोस्टर रिलीज होते ही फिल्म ने एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। फिल्म के फर्स्ट लुक में आदित्य रॉय कपूर शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं। इस लुक में आदित्य अपनी पिछली फिल्मों से बिलकुल अलग नजर आ रहे हैं।

पोस्टर में आदित्य रॉय कपूर शर्टलेस होकर गुस्से से चिल्लाते नजर आ रहे हैं। हाथों की नसों का साफ दिखना, आर्मी स्टाइल बाल और दाढ़ी, कुछ इस अंदाज में आदित्य दिखाई दे रहे हैं। उनके लुक में जुनून देखा जा सकता है। आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि, "प्यार की तरह नफरत भी पवित्र होती है।" फिल्म से दिशा पटानी का लुक भी जारी किया गया है। पिंक बैकग्राउंड में दिशा खूबसूरत लुक में दिखाई दे रही हैं। 

फिल्म के लिए एक्टर्स जमकर मेहनत कर रहे हैं। पिछले दिनों दोनों एक अंडर वॉटर किसिंग सीन के लिए ट्रेनिंग ले रहे थे। बता दें, फिल्म का ट्रेलर 6 जनवरी को रिलीज होगा। मोहित सूरी निर्देशित इस फिल्म में आदित्य, दिशा के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी हैं।

Created On :   3 Jan 2020 4:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story