गिरीश कर्नाड का 81 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड की इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

गिरीश कर्नाड का 81 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड की इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। गिरीश कर्नाड भारतीय सिनेमा और साहित्य का जाना माना नाम हैं। लंबे समय से उनकी हालत नाजुक बनीं हुई थी। उनके आर्गन ठीक तरह से काम नहीं कर रहे थे। इसी के चलते आज 81 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री और साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 

कन्नड़ साह‍ित्याकार, रंगकर्मी, एक्टर ग‍िरीश कर्नाड को 1978 में आई फिल्म भूमिका के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इतना ही नहीं उन्हें 1998 में साह‍ित्य के प्रत‍िष्ठ‍ित ज्ञानपीठ अवॉर्ड से नवाजा गया था। ग‍िरीश कर्नाड ऐसे अभ‍िनेता हैं ज‍िन्होंने कमर्शियल स‍िनेमा के साथ समानांतर स‍िनेमा के ल‍िए भी जमकर काम किया। 

गिरीश कर्नाड ने अपना फिल्मी डेब्यू फिल्म संस्कार से किया था। यह फिल्म 1970 में आई थी। इसी फिल्म से उन्होंने एक्टिंग और स्क्रीन राइटिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा का पहला प्रेजिडेंट गोल्डन लोटस अवार्ड जीता था। बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 1974 में आई थी। फिल्म का नाम था जादू का शंख। 

एक्टर गिरीश कर्नाड को सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर और टाइगर ज़िंदा है के लिए जाना जाता है। वे चॉक एंड डस्टर, शिवाय और 1975 में आई फिल्म निशांत में भी काम कर चुके हैं। 

Created On :   10 Jun 2019 4:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story