BIRTHDAY: कपूर फैमिली ने सेलिब्रेट किया नीतू कपूर का 63वां जन्मदिन, आलिया भट्ट के साथ मां सोनी राजदान भी आई नजर

Kapoor family celebrate neetu kapoor 63rd birthday
BIRTHDAY: कपूर फैमिली ने सेलिब्रेट किया नीतू कपूर का 63वां जन्मदिन, आलिया भट्ट के साथ मां सोनी राजदान भी आई नजर
BIRTHDAY: कपूर फैमिली ने सेलिब्रेट किया नीतू कपूर का 63वां जन्मदिन, आलिया भट्ट के साथ मां सोनी राजदान भी आई नजर

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर आज 63 साल की हो गई है। पूरी कपूर फैमिली ने मिलकर नीतू का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी में कपूर खानदान के अलावा आलिया भट्ट, उनकी मां सोनी राजदान और आलिया की बहन शाहीन भट्ट भी साथ नजर आए। बता दें कि, आलिया और रणबीर कपूर एक-दूसरे को काफी टाइम से डेट कर रहे है। 

नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमे नीतू, रणबीर और रिद्धिमा नजर आ रहे है। रिद्धिमा ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं और अपने ! जन्मदिन मुबारक हो माँ! हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। ️" रिद्धिमा ने एक ग्रुप फोटो शेयर करते हुए उसमे हार्ट इमोजी के साथ फैमिली लिखा। इस ग्रुप में आपको नीतू कपूर, रिद्धिमा, रणबीर, भरत साहनी, आलिया भट्ट, रणधीर कपूर, बबीता, करिश्मा-करीना, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, आदर और अनीसा जैन, कुणाल कपूर नजर आ रहे हैं। 

बता दें, नीतू कपूर का जन्म 08 जुलाई, 1958 को दिल्ली में हुआ। अभिनेत्री ने बहुत छोटी सी उम्र में साल 1966 को बाल कलाकार के तौर पर एक्टिंग डेब्यू किया। लेकिन बतौर लीड एक्ट्रेस नीतू ने 1972 में फिल्म रिक्शावाला से बॉलीवुड में कदम रखा। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में ज्यादा नहीं चली और नीतू को पहचान मिली फिल्म "यादों की बारात" से।

फिल्मी दुनिया में हिट हो रही नीतू ने मात्र 21 साल की उम्र में ऋषि कपूर से 13 अप्रैल, 1979 में शादी कर ली और हिंदी सिनेमा में काम करना छोड़ दिया। नीतू और ऋषि कपूर की पहली मुलाकात "बॉबी" के सेट पर हुई। इस कपल ने एक साथ 11 फिल्मों में काम किया। नीतू और ऋषि के दो बच्चे रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर है।

Created On :   8 July 2021 4:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story