नन्ही फैन से मिलकर खुश हुए कार्तिक आर्यन, साथ मिलकर किया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

Bollywood नन्ही फैन से मिलकर खुश हुए कार्तिक आर्यन, साथ मिलकर किया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने बेहद कम समय में काफी प्रसिद्धी हासिल कर ली है। यही वजह है कि, वो सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग शेयर करते है। इस बार कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंस से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपनी एक क्यूट फैन के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे है। उनकी फैन में अपने फेवरेट एक्टर से मिलकर बहुत खुश है औॅर "तेरा यार हूं मैं" गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही् है।

कार्तिक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सभी उनकी खूब तारीफ भी कर रहे है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "छोटे छोटे पल आपको एहसानमंद बना देते हैं।"

 

Created On :   27 Aug 2021 11:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story