कैंसर से रिकवर हो रहीं किरण खेर के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने चिट्ठी लिखकर दी बधाई, अभिनेत्री ने कहा- I feel humbled

Kirron Kher received a letter on her birthday from Prime Minister modi
कैंसर से रिकवर हो रहीं किरण खेर के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने चिट्ठी लिखकर दी बधाई, अभिनेत्री ने कहा- I feel humbled
कैंसर से रिकवर हो रहीं किरण खेर के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने चिट्ठी लिखकर दी बधाई, अभिनेत्री ने कहा- I feel humbled

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा से चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर 69 साल की हो गई है। इस मौके पर उनके फैंस ने किरण को बधाई देते हुए अभिनेत्री के जल्द ठीक होने की कामना की है। किरण खेर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिट्ठी लिखकर जन्मदिन की बधाई दी है, जिसको किरण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। किरण ने पीएम मोदी की चिट्ठी शेयर करते हुए लिखा कि," मेरे जन्मदिन पर आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए, प्रधानमंत्री @narendramodi जी, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं विनम्र महसूस कर रही हूँ"

बता दें कि, किरण साल 2020 से ब्लड कैंसर से जूझ रहीं है। हालांकि, वो उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और इस बात की जानकारी अनुपम खेर और उनके बेटे सिकंदर खेर देते रहते है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kirron Kher (@kirronkhermp)

किरण का वीडियो 
अभिनेता अनुपम खेर ने किरण का एक थैंक यू वीडियो शूट किया और उसे ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें किरण अपनी सभी फैंस को जन्मदिन पर दी हुई बधाई के लिए खुशी जताते हुए धन्यवाद कहती नजर आ रही है और वीडियो के अंत में अनुपम उन्हें जय हो कहने के लिए कहते है। किरण अनुपम की बात मानते हुए जय हो कहती है और वीडियो खत्म हो जाता है। बता दें कि, इस वीडियो में वो पहले से ज्यादा सेहतमंद नजर आ रही है। उनको देख कर लग रहा हैं कि, किरण अब जल्द ही ठीक हो जाएंगी। अभिनेत्री ने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए है ताकि इस बीच उन्हें कोरोना का खतरा न रहे।

अनुपम ने किया था बर्थडे पर पोस्ट
अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर किरण खेर की कुछ अनसीन पिक्चर्स पोस्ट की थी, जिसमें किरण अपने फैमिली, फ्रैंड्स और दलाई लामा के साथ नजर आ रही है। वहीं फोटो पोस्ट करते हुए अनुपम ने लिखा कि,  ‘हैप्पी बर्थडे डिअरेस्ट किरण!! भगवान आपको लंबी उम्र दे और हमेशा स्वस्थ रखे। मैं दुआ करता हूं आपको इस जहां की सारी खुशियां मिलें। दुनियाभर के लोग आपको वैसे ही प्यार करते है जैसी आप हैं। आप ईमानदार हैं, निष्पक्ष हैं, स्पष्ट हैं। ज़िंदगी की किसी भी परिस्थिति को आप शानदार तरीके से और अपनी अंदरूनी ताकत के साथ हैंडल करती हैं। हमेशा स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें। आपके लिए ढेर सारा प्यार और दुआएं’।

बता दें कि, किरण खेर पिछले 6 महीनें से एक तरह के ब्लड कैंसर मल्टीप्ल मायलोमा से पीड़ित है। कुछ दिन पहले ही किरण मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी, जहां उनका बोन सर्जरी किया गया। वहीं एक्ट्रेस कैंसर पीड़ित होने की पुष्टि किरण के पति अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अनुपम ने अप्रैल में बेटे सिकंदर और अपनी ओर से आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया था। उन्होंने लिखा था, "किरण खेर को एक तरह का ब्लड कैंसर मल्टीपल मायलोमा डिटेक्ट हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

फिलहाल उनका ट्रीटमेंट चल रहा है और हमें पूरा यकीन है कि वे पहले से ज्यादा मजबूती के साथ इससे बाहर आ जाएंगी। हम खुशनसीब हैं कि वे बेहतरीन डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। वे हमेशा फाइटर रही हैं। और हमेशा डटकर चीजों का सामना करती आई है। वह सभी को प्यार देती हैं इसीलिए उनके इतने चाहनेवाले है। तो उन्हें अपना प्यार देते रहिए, उनके लिए दुआ करिए और उन्हें अपने जहन में हमेशा रखिए।" हालांकि, किरण धीरे-धीरे कैंसर से रिकवर हो रही और उनके फैंस किरण के ठीक होने की दुआ कर रहे है।

Created On :   15 Jun 2021 6:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story