Google list: कनिका कपूर, बिग बी और रिया चक्रवर्ती को सबसे ज्यादा लोगों ने सर्च किया  

Know the list of most searched people of 2020 in India
Google list: कनिका कपूर, बिग बी और रिया चक्रवर्ती को सबसे ज्यादा लोगों ने सर्च किया  
Google list: कनिका कपूर, बिग बी और रिया चक्रवर्ती को सबसे ज्यादा लोगों ने सर्च किया  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गूगल इंडिया ने 2020 के वो कौन से बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा सर्च किया गया, इसकी लिस्ट जारी की है। गूगल की इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर कनिका कपूर , पांचवें स्थान पर अमिताभ बच्चन हैं और सातवें स्थान पर रिया चक्रवर्ती हैं। अंकिता लोखंडे और कंगना रनौत ने भी इस सूची में क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर जगह बनाई है।

कनिका कपूर सिंगर हैं और वह पहली बॉलीवुड सेलिब्रेटी थी जो कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें इस बात को छुपाने के कारण सोशल मीडिया में काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जैसे ही 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी तो जब तक वह 8 अगस्त को डिस्चार्ज नहीं हो गए, तब तक गूगल में वे काफी सर्च किए गए। 

रिया चक्रवर्ती भी बॉलीवुड से सबसे अधिक खोजे गए नामों में से एक है, क्योंकि वह अपने प्रेमी सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन के बाद चर्चा में थी। इसके बाद जब उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रिग्स केस में गिरफ्तार किया और बाद में जमानत पर छोड़ दिया तब भी वह सुर्खियों में रही थीं। अंकिता लोखंडे को भी अपने ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की वजह से सर्च किया गया था और वह लंबे समय तक खबरों में थी। वहीं, एक्ट्रेस कंगना रनौत कई वजह से सुर्खियों में रही। इस साल उन्होंने ट्विटर पर डेब्यू किया और कई विवादास्पद पोस्ट करने की वजह से ट्रोल होना पड़ा था। इसके अलावा कई हस्तियों के खिलाफ वे लगातार हमलावर बनी हुई हैं। हाल ही में वे दिलजीत दोसांझ के साथ ट्विटर पर किसान आंदोलन को लेकर भिड़ गई थी। 

Created On :   10 Dec 2020 9:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story