स्मिता पाटिल का नाम 'स्मिता' होने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। असल में जन्म के समय उनके चेहरे पर मुस्कराहट देख कर उनकी मां विद्या ताई पाटिल ने उनका नाम स्मिता रख दिया। यह मुस्कान आगे चलकर भी उनके व्यक्तित्व का सबसे आकर्षक पहलू बनी। स्मिता पाटिल अपने गंभीर अभिनय के लिए जानी जाती हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि फिल्मी परदे पर सहज और गंभीर दिखने वाली स्मिता पाटिल असल जिंदगी में बहुत शरारती थीं।
- लॉकडाउन से अनलॉक तक, लोगों के जीवन स्तर में आई गिरावट: सर्वे
- दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर में कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया।
- मैं TMC के साथ हूं। यही समय है, जिनको TMC से प्यार है, वो TMC के साथ रहेंगे: TMC नेता शताब्दी रॉय
- भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 15,158 नए मामले सामने आए। 175 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,093 हो गई है।
- इंडोनेशिया में कम से कम 42 लोगों की मौत, भूकंप ने घरों और इमारतों को किया क्षतिग्रस्त
B'day: स्मिता पाटिल की मुस्कुराहट ने लूटा लोगों का दिल, इस वजह से चर्चाओं में रहीं

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल की आज बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 17 अक्टूबर 1955 को पुणे में हुआ था। फिल्म इंडस्ट्री में उनका सफर सिर्फ 10 साल का रहा लेकिन इन्हीं 10 सालों में उन्होंने अपनी अदाकारी की ऐसी संजीदा छाप छोड़ी कि हर कोई उनका दीवाना हो गया। स्मिता पाटिल न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने अफेयर की वजह से भी काफी चर्चा में रहीं। राज बब्बर संग उनके रिश्ते की कहानी तो जग में मशहूर है। मगर बॉलीवुड की इस संजीदा एक्ट्रेस का कॅरियर ज्यादा लंबा नहीं रहा और 31 साल की उम्र में 13 दिसम्बर 1986 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।


स्मिता पाटिल एक आकर्षक व्यक्तित्व की महिला थी। मैथिली राव द्वारा उनकी जीवनी भी लिखी गई थी। मैथिली ने लिखा था कि 'स्मिता को वायरल इन्फेक्शन की वजह से ब्रेन इन्फेक्शन हुआ था। प्रतीक के पैदा होने के बाद वो घर आ गई थीं। वो बहुत जल्द हॉस्पिटल जाने के लिए तैयार नहीं होती थीं, कहती थीं कि मैं अपने बेटे को छोड़कर हॉस्पिटल नही जाऊंगी। जब ये इन्फेक्शन बहुत बढ़ गया तो उन्हें जसलोक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। स्मिता के अंग एक के बाद एक फेल होते चले गए।'

स्मिता पाटिल के जीवन के आखिरी दिनों में राजबब्बर संग उनका रिश्ता ठीक नहीं था। स्मिता पाटिल की एक आखिरी इच्छा थी। उनके मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत बताते हैं, 'स्मिता कहा करती थीं कि दीपक जब मर जाउंगी तो मुझे सुहागन की तरह तैयार करना।' दीपक ने कहा कि एक बार उन्होंने राज कुमार को एक फिल्म में लेटकर मेकअप कराते हुए देखा और मुझसे कहने लगीं कि दीपक मेरा इसी तरह से मेकअप करो तो मैंने कहा कि मैडम मुझसे ये नहीं होगा। ऐसा लगेगा जैसे किसी मुर्दे का मेकअप कर रहे हैं। ये बहुत दुखद है कि एक दिन मैंने उनका ऐसे ही मेकअप किया। शायद ही दुनिया में ऐसा कोई मेकअप आर्टिस्ट होगा जिसने इस तरह से मेकअप किया हो।' इसी वजह से मौत के बाद स्मिता के शव का सुहागन की तरह मेकअप किया गया था।

अमिताभ बच्चन ने एक इवेंट में बताया था कि फिल्म कुली के दौरान अमिताभ को लगी चोट को लेकर स्मिता को पहले से ही संदेह हो गया था। अमिताभ ने कहा था कि 'कुली' फिल्म के सेट पर उनके साथ हुई दुर्घटना के बारे में स्मिता पाटिल को एक दिन पहले बुरा सपना आया था। उस दौरान अमिताभ कुली की शूटिंग के लिए बंगलुरु में थे। उन्हें रात के लगभग 2 बजे स्मिता ने फोन किया। रात 2 बजे अमिताभ स्मिता का फोन देखकर हैरान थे, लेकिन उन्हें लगा कोई जरुरी काम होगा। अमिताभ ने फोन उठाया तो स्मिता ने अपने सपने के बारे में बताया कि वे सेट पर घायल हो गए हैं और यही बताने इस वक्त कॉल किया। हालांकि उस वक्त अमिताभ ने हंसते हुए कहा कि 'मैं ठीक हूं स्मिता जी, आप परेशान ना हों।'
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।