- पहले दिन इंग्लैंड 205 रन पर सिमटा, भारतीय टीम 181 रन से पीछे
- 6 दिन पहले भाजपा में शामिल हुए 88 साल के श्रीधरन CM कैंडिडेट होंगे, विधानसभा चुनाव लड़ेंगे
- अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही हटाई जाएगी EVM
- ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स: बेंगलुरु देश का सबसे अच्छा शहर, इंदौर 9वें नंबर पर
सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा जाएगा दिल्ली की इस सड़क का नाम, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दक्षिणी दिल्ली के एंड्रयूजगंज में एक सड़क का नाम जल्द ही रखा जाएगा। जिसको लेकर क्षेत्र के नगर निकाय ने संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई हैं। गुरुवार को अभिनेता का 35वां जन्मदिन था और इसी दिन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बता दें कि,एक्टर पिछले साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा वाले घर पर मृत पाए गए थे। सुशांत के बर्थडे पर उनके फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए याद किया और ढेरों पोस्ट डाली। एकता कपूर ने भी सुशांत को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया था।
साउथ दिल्ली के नगर निगम में कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त ने सुशांत की मौत के कुछ महीनें बाद ही साल 2020 में सड़क का नाम अभिनेता के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा था। जिसको लेकर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, एसडीएमसी सदन ने अपनी बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी हैं।
प्रस्ताव में क्या लिखा था
समिति को भेजे अपने प्रस्ताव में अभिषेक दत्त ने लिखा था कि, सड़क संख्या 8 में, बड़ी संख्या में बिहार के लोग रहते हैं, इसलिए सड़क संख्या 8 का नाम अभिनेता के नाम पर रखा जाना चाहिये। वही प्रस्ताव में दावा किया गया था कि, ''उन्होंने ही एंड्रयूजगंज से इंदिरा कैंप के बीच सड़क के 1 भाग का नाम सुशांत सिंह राजपूत मार्ग रखने की मांग की है।''
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।