COVID-19: अनुपम खेर के घर कोरोना की दस्तक, मां-भाई सहित फैमिली में चार लोग पॉजिटिव

COVID-19: अनुपम खेर के घर कोरोना की दस्तक, मां-भाई सहित फैमिली में चार लोग पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश में कोरोना वायरस इतनी तेजी से फैल रहा है कि, बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां भी इसकी चपेट में आ गई हैं। बच्चन और रेखा के बाद अब  अनुपम खेर के घर में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। फिल्म अभिनेता के परिवार में चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अनुपम की मां, भाई, भाभी और भतीजी में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। अनुपम खेर ने अपना भी कोरोना टेस्ट करवाया था। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

यह जानकारी खुद अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके दी है। वीड‍ियो में अनुपम ने बताया, कुछ दिनों से उनकी मां दुलारी की तबीयत खराब थी। उन्हें भूख नहीं लग रही थी। अक्सर वे सोती रहती थीं। डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने अपनी मां का ब्लड टेस्ट कराया, जिसमें सब ठीक निकला। बाद में सीटी स्कैन करवाया और फिर हल्के लक्षण के साथ कोविड-19 पॉजिट‍िव की पुष्ट‍ि हुई। अनुपम खेर ने बताया, इस बात की जानकारी बीएमसी को दे दी गई है। मां को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मां के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अनुपम और उनके भाई राजू ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया। अनुपम की जांच रिपोर्ट निगेट‍िव आई, जबकि उनके भाई संक्रमित पाए गए। इसके बाद राजू की फैमिली का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया। इसमें अनुपम की भाभी यानी राजू की पत्नी और भतीजी वृंदा कोरोना पॉजिट‍िव पाए गए। भतीजा निगेट‍िव निकला।

Created On :   12 July 2020 5:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story