मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान के लिए लिखा स्पेशल नोट, नई जर्नी की दी शुभकामनाएं, कहा - अपने सपनों को जीना

Malaika arora pens special note for her son arhaan khan
मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान के लिए लिखा स्पेशल नोट, नई जर्नी की दी शुभकामनाएं, कहा - अपने सपनों को जीना
Special Note मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान के लिए लिखा स्पेशल नोट, नई जर्नी की दी शुभकामनाएं, कहा - अपने सपनों को जीना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। लेकिन, इस बार वो बेटे अरहान खान की वजह से चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने बेटे अरहान खान के लिए एक स्पेशल नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे आगे की जर्नी के लिए शुभकामनाएं दी है। बता दें कि, अरहान खान 18 साल के हो गए है और वो अपनी पढ़ाई के लिए मुंबई से बाहर जा रहे है। हालांकि, मलाइका ने ये नहीं बताया है कि, वो कहां जा रहे है।

मलाइका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा,  हम एक नई और अनजान जर्नी की शुरुआत करते हैं तो हमें घबराहट, भय, उत्तेजना, दूरी और नए अनुभवों का एहसास होने लगता है। मुझे बस इतना पता है कि मुझे तुम पर गर्व है मेरे अरहान। यह तुम्हारे पंख फैलाने का समय है। उड़ना, ऊंची उड़ान भरना, अपने सभी सपनों को जीना। मैं तुम्हें अभी से मिस कर रही हूं।"

इतना ही नहीं मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, डबाय कहना सबसे मुश्किल है। इस फोटो में अरहान अपने डॉगी को प्यार से गले लगाते हुए नजर आ रहे है। बता दें कि, अरहान खान..मलाइका और उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान के बेटे है। माता-पिता के तलाक के बाद अरहान की कस्टडी मलाइका को मिली थी। इसलिए वो उनके साथ रहते है। 

 

Created On :   18 Aug 2021 4:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story