निक जोनस ने इस खास अंदाज में किया प्रियंका को बर्थडे विश

Nick Jonass Romantic Message For Priyanka Chopra On Her Birthday
निक जोनस ने इस खास अंदाज में किया प्रियंका को बर्थडे विश
निक जोनस ने इस खास अंदाज में किया प्रियंका को बर्थडे विश

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 37 वां जन्मदिन मनाया। उनके बर्थडे पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मिली। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर कई फैंस ने उन्हें बहुत ही स्पेशल तरीके से विश किया। लेकिन सबकी नजरें ​निक जोनस पर टिकी थी कि निक प्रियंका को कैसे विश करेंगे। निक ने भी यह स्पेशल मौका न छोड़ते हुए, प्रियंका को बहुत ही खूबसूरत अंदाज में विश किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Light of my world. My whole heart. I love you baby. Happy birthday.

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

निक ने प्रियंका की एक खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस फोटो में प्रियंका गुलाबी रंग की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। फोटो शेयर कर निक ने कैप्शन में लिखा कि मेरे जीवन की रोशनी, मेरा दिल, आई लव यू बेबी। हैपी बर्थडे।

बता दें निक और प्रियंका की शादी साल 2018 में हुई थी। शादी के बाद उनकी बहुत सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दोनों बेहद क्यूट कपल हैं और सभी को लगातार कपल गोल्स देते रहते हैं। शादी के बाद ​य​ह प्रियंका का पहला बर्थडे था। उनके बर्थडे को सेलिब्रेट करने उनकी मां मधु चोपड़ा और बहन परिणीति चोपड़ा भी यूएस गए थे। 

Created On :   19 July 2019 2:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story