क्या आप जानते हैं एक इंस्टा पोस्ट के लिए कितने रुपये चार्ज करती हैं देसी गर्ल? जानकर हो जाएंगे हैरान

Priyanka Chopra Charge This Much Amount For Her Instagram Post
क्या आप जानते हैं एक इंस्टा पोस्ट के लिए कितने रुपये चार्ज करती हैं देसी गर्ल? जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं एक इंस्टा पोस्ट के लिए कितने रुपये चार्ज करती हैं देसी गर्ल? जानकर हो जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकी हैं। जिसके चलते उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ चुकी है। इंस्टाग्राम पर उनके कई सारे फॉलोअर्स हैं। प्रियंका साल 2019 की इकलौती बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिनके 43,038,343 इंस्टा फॉलोअर्स हैं। 

हालही में HopperHQ द्वारा इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 शेयर की गई। इस लिस्ट में पता चला कि प्रिंयका अपने पेज पर एक पोस्ट करने के लिए कितना चार्ज करती हैं।  प्रियंका चोपड़ा को सिंगल इंस्टा पोस्ट के लिए 1.87 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। 

लिस्ट में प्रियंका को 19 वां स्थान है। पहले नंबर पर काइली जेनर हैं। जिन्होंने इस लिस्ट में टॉप किया है। वे अपने पेज पर एक पोस्ट करने का $1,266,000 चार्ज करती हैं। बता दें प्रियंका के अलावा इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम भी शामिल है।


बता दें देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ट्वीटर पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे कई प्रोजेक्ट और बड़े बड़ै ब्रैंड्स को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रमोट करती हैं। क्योंकि प्रियंका, बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही जगह का बड़ा नाम हैं। 


प्रियंका के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनकी कमबैक फिल्म द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम उनके साथ हैं। 

Created On :   25 July 2019 6:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story