माराकेच फिल्म फेस्ट सम्मान मिलने के बाद भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा

माराकेच फिल्म फेस्ट सम्मान मिलने के बाद भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस माराकेच फिल्म फेस्टिवल में हाल ही में सम्मानित किए जाने को लेकर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर की।

उन्होंने लिखा कि यह सोच कर सही अच्छा लगता है कि मेरा करियर लगभग 20 साल पहले शुरू हुआ था। मैं आज रात माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। आप सभी को धन्यवाद, जो जेमा अल फना स्क्वे यर आए। आभार।

प्रियंका ने भावुक पोस्ट के साथ कई चित्र भी पोस्ट किए, जिनमें उन्हें ट्रॉफी पकड़े हुए देखा जा सकता है। विशेष आयोजन के लिए उन्होंने एक आईवरी साड़ी पहन रखी थी।

Created On :   8 Dec 2019 3:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story