DRESS: प्रियंका ने पहनी DIOR ब्रैंड की फ्रॉक, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

DRESS: प्रियंका ने पहनी DIOR ब्रैंड की फ्रॉक, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
DRESS: प्रियंका ने पहनी DIOR ब्रैंड की फ्रॉक, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) अपनी शानदार एक्टिंग के लिए तो चर्चा में रहती ही हैं। इसके साथ ही उनके ड्रेसिंग सेन्स और स्टाइल को लेकर भी वो आये दिन सुर्ख़ियों में रहती हैं। उनके कपड़ों का कलेक्शन काफी रिच है। हाल ही में प्रियंका मियामी में एक जिराफ प्रिंट वाली शार्ट ड्रेस में नजर आईं। जिसमें प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इस बार प्रियंका अपने इस ड्रेस के दाम को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने मियामी में शॉर्ट येलो एंड ब्राउन प्रिंट वाली फ्रॉक ड्रेस (dress) कैरी की थी। इस ड्रेस का फ्रंट नेक काफी डीप कट वाला था। उनका क्लीवेज एरिया शो हो रहा था जो प्रियंका को काफी हॉट लुक दे रहा था, लेकिन अगर हम इस ड्रेस में उनके लुक की बात करें तो वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। ड्रेस के साथ उन्होंने गले में मल्टी लेयर चेन कैरी की थी। इसके साथ ही उन्होंने ड्रेस को बेल्ट से टाई भी किया था।

राज कुंद्रा पर पूनम पांडे ने किया क्रिमिनल केस, जानें पूरा मामला

लाखों में है ड्रेस की कीमत
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के इस ड्रेस की बात कि जाए तो यह Dior ब्रैंड की फ्रॉक है। प्रियंका के इस ड्रेस की कीमत 3,200 पाउंड के लगभग बताई जा रही है। जिसकी कीमत भारतीय मुद्रा में 2,95,046 रुपए है। वहीं प्रियंका ने इस ड्रेस के साथ एक बेल्ट भी कैरी की थी। जिसकी कीमत 2150 ब्रिटिश पाउंड के लगभग है। बता दें कि इसकी कीमत भारतीय मुद्रा में 1,98,086 रुपए के लगभग है। वहीं ड्रेस और बेल्ट की कीमतों को जोड़ दिया जाए तो प्रियंका ने कुल 493,132 रुपए का ड्रेस कैरी किया था।

 

 

पहले भी ड्रेस को लेकर चर्चा में रहीं
प्रियंका ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में वाइट गाउन पहनकर लोगों की नींदें उड़ा दी थीं। प्रियंका का यह गाउन डीप फ्रंट ओपन गाउन था। यह गाउन गले से उपरी हिस्से लेकर नाभि तक खुला हुआ था। प्रियंका चोपड़ा के लिए इस गाउन को डिजाइनर Ralph and Russo ने डिजाइन किया था। 


 

Created On :   9 Feb 2020 12:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story