- दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर में कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया।
- मैं TMC के साथ हूं। यही समय है, जिनको TMC से प्यार है, वो TMC के साथ रहेंगे: TMC नेता शताब्दी रॉय
- भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 15,158 नए मामले सामने आए। 175 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,093 हो गई है।
- इंडोनेशिया में कम से कम 42 लोगों की मौत, भूकंप ने घरों और इमारतों को किया क्षतिग्रस्त
- उत्तराखंड: उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों को स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर छोड़ने वाली नियमावली को मंजूरी
प्रियंका ने शेयर किए शादी से जुड़े किस्से, गैस सिलेंडर लाने जैसे निक ने किए कई काम

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी किसी ग्रेंड वेडिंग से कम नहीं थी। उनके फैंस उनकी शादी से जुड़ी हर छोटी बड़ी चीज जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हर आम इंसान यह जानना चाहता है कि क्या सेलेब्स की शादी में भी वही सब होता है, जो आम इंसानों की शादी में होता है। जहां दूल्हा खुद अपनी शादी की तैयारी करता है। हाल ही में जब प्रियंका फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के दौरान कपिल के शो पर पहुंची तो उन्होंने इस बारे में बात की।
कपिल के शो में प्रियंका ने अपनी शादी से जुड़े दिलचस्प किस्से बताए। प्रियंका ने बताया कि 'शादी के कुछ दिन पहले तक मैं 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त थीं। निक का परिवार शादी की तैयारी के लिए 10 दिन पहले ही जोधपुर पहुंच गया था। शादी की तैयारियों में निक के परिवार ने बहुत मदद की थी।'
देसी गर्ल ने बताया कि 'यहां तक कि निक ने खुद गैस सिलेंडर लाने तक का काम किया।' एक्ट्रेस अपनी जयमाल से जुड़ा भी एक खुलासा किया। प्रियंका ने बताया कि 'जब जयमाल के वक्त मेरे भाई ने स्टेज पर मुझे उठाया तो जोनस के परिवार को लगा कि झगड़ा हो गया। उन्हें लगा कि कुछ करना चाहिए। तुरंत उन्होंने निक को उठाया और आगे की ओर धकेलने लगे।'
शो के दौरान कपिल ने प्रियंका से पूछा कि 'हर दामाद की तरह निक भी आपकी मां यानी अपनी सास के पैर छूते हैं या किस करते हैं।' कपिल के इस सवाल पर सब जोर से हंस दिए। फिर प्रियंका ने जवाब दिया कि 'दोनों के बीच में। बेचारा गले लगाता है मम्मी को।' प्रियंका के इस जवाब में मधु चोपड़ा ने भी सहमति जताई, जो आडियंस में बैठ कर शो एंजॉय कर रही थीं। यह शो आज यानी 5 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा और प्रियंका की फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।
बता दें प्रियंका की शादी पिछले साल 18 दिसम्बर को जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई थी। इस शादी में प्रियंका और निक की फैमिली के अलावा कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए रिसेप्शन भी रखा था, जिसमें कई सितारे शामिल हुए थे।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।