- Dainik Bhaskar Hindi
- Bollywood
- Priyanka Chopra's Beautiful Answer To The Pakistani Girl In An Event
दैनिक भास्कर हिंदी: जब एक इवेंट में पाकिस्तानी लड़की ने प्रियंका को चिल्लाया, देसी गर्ल ने ऐसे दिया जवाब

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। एक्टर्स को कई बार ऐसी सिचुएशन का सामना करना पड़ता है, जिसके लिए वे तैयार नहीं होते। हालही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। दरअसल, एक इवेंट के दौरान पाकिस्तानी लड़की उन पर चिल्ला पड़ी। यह घटना शनिवार दोपहर बाद ब्यूटीकॉल लॉस एंजेलिस में हुई, जब प्रियंका इवेंट में बोल रही थीं। खास बात यह है कि प्रियंका ने इस सिचुएशन को बहुत ही खूबसूरती से हैंडल किया।
बता दें लड़की ने प्रियंका पर इसलिए चिल्लाया क्योंकि उन्होंने मार्च के महीने में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना की तारीफ की थी। लड़की ने प्रियंका के यूनाइटेड नेशन्स गुडविल एंबैसडर होने और उनके विवादित ट्वीट पर सवाल उठाए। बता दें कि प्रियंका ने अपने ट्वीट में सिर्फ इतना लिखा था, "जय हिंद (भारत अमर रहे) #IndianArmedForces।"
That Pakistani girl who jumped @priyankachopra was very disrespectful! #BeautyconLA smh i was supposed to be the next one to ask a question but she ruined it for all pic.twitter.com/KrLWsLEACa
— Kadi (@ItsnotKadi) August 10, 2019
इवेंट के दौरान लड़की ने कहा कि "आप शांति कायम रखने के लिए यूनाइटेड नेशन्स की गुडविल एम्बेसडर हैं। आप पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को भड़का रही हैं। आपको किसी भी तरह से इसमें नहीं होना चाहिए... एक पाकिस्तानी के तौर पर मुझ जैसे लाखों लोग आपको पसंद करते हैं और उन्होंने आपके बिजनेस में सपोर्ट किया है।" लड़की चुप होती इसके पहले ही प्रियंका ने बोला कि आप बोलती रहिए मैं सुन रही हूं।
लड़की की बात खत्म होने पर प्रियंका ने शांति से जवाब दिया और कहा कि "मेरे बहुत से दोस्त पाकिस्तानी हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध वो चीज नहीं है जिसे मैं बहुत ज्यादा पसंद करती हूं लेकिन मैं एक राष्ट्रभक्त हूं। इसलिए मैं माफी चाहती हूं अगर मैंने उन लोगों की भावनाएं आहत की हैं जो मुझे प्यार करते हैं या जिन्होंने मुझे प्यार किया है।"
एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे लगता है कि हम सभी के पास एक मिडिल ग्राउंड होता है जिस पर हम सभी को चलना चाहिए। ठीक वैसे ही जैसे आप करती हैं। जिस तरफ अभी आप मुझ पर चिल्लाकर पड़ी हैं.... लड़की, चिल्लाओ मत। हम यहां प्यार के लिए आए हैं।" इसी इवेंट एक्ट्रेस ने सिस्टरहुड के बारे में बात की और कहा, "हम एक दूसरे के लिए जितने ज्यादा मौके पैदा करेंगे, हममें उतना सिस्टरहुड आ जाएगा।"
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: क्या आप जानते हैं एक इंस्टा पोस्ट के लिए कितने रुपये चार्ज करती हैं देसी गर्ल? जानकर हो जाएंगे हैरान
दैनिक भास्कर हिंदी: 'द स्काई इज़ पिंक' को लेकर प्रियंका का नया खुलासा, सिर्फ एक मिनट में सुनी फिल्म
दैनिक भास्कर हिंदी: अपनी नई फिल्म के लिए 20 भारतीय कलाकरों की तलाश में प्रियंका चोपड़ा
दैनिक भास्कर हिंदी: देसी गर्ल के ये लाइफ लेसन्स आपके लिए भी जरुरी, जानें
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रियंका ने बताई वजह... इसलिए पागल हुईं थी निक के प्यार में