बाबा रणवीर सिंह का नया अवतार, सोशल मीडिया पर हो रही मीम्स की बारिश  

Ranveer Singh Gucci Photoshoot Look Has Fashion Police
बाबा रणवीर सिंह का नया अवतार, सोशल मीडिया पर हो रही मीम्स की बारिश  
बाबा रणवीर सिंह का नया अवतार, सोशल मीडिया पर हो रही मीम्स की बारिश  

डिजिटल डेस्क,मुंबई। अतरंगी फैशन के लिए मशहूर एक्टर रणवीर सिंह का नया अवतार सामने आया है, जिसमें रणवीर ने ऊपर से नीचे तक इंटरनेशनल ब्रांड गुची के ड्रेस में कई फोटोज शेयर की है। जैसे ही एक्टर की फोटोज सामने आई वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और हुआ वही जो हर बार होता है। रणवीर के ड्रेसअप को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बारिश हो गई। यूजर्स एक से बढ़कर एक मीम्स शेयर कर रहे है। 

हालांकि, ये पहली बार नहीं हैं,जब रणवीर सिंह अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए है। बल्कि अपने कपड़ों को लेकर वो अक्सर ट्रोल हो जाते है। चलिए आपको दिखाते हैं, रणवीर सिंह से जुड़े कुछ मजेदार मीम्स।

इन तस्वीरों में रणवीर ने लंबे बाल रखे हैं, जो उनके कंधे से भी नीचे जा रहे है। दरअसल, रणवीर ने यह लुक गुच्ची के क्रिएटिव डायरेक्टर एलेसेंड्रो मिशेल को समर्पित किया है, जो वास्तविक जीवन में लंबे बालों को सपोर्ट करते हैं।

 

Created On :   1 July 2021 8:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story