अक्षय कुमार को कॉपी करते-करते रणवीर सिंह ने किया कुछ ऐसा कि, वीडियो हो गया वायरल 

डांस वीडियो अक्षय कुमार को कॉपी करते-करते रणवीर सिंह ने किया कुछ ऐसा कि, वीडियो हो गया वायरल 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। एक्टर के पास प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है। इसलिए वो दूसरी फिल्मों में व्यस्त होने के साथ-साथ सूर्यवंशी का भी सोशल मीडिया पर जमकर प्रमोशन कर रहे है। इस दौरान अक्षय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें खिलाड़ी कुमार के साथ-साथ रणवीर सिंह भी सूर्यवंशी का हुक स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे है। जब रणवीर सिंह अक्षय के स्टेप को फॉलो करते हुए डांस करते है तो, अचानक उनका हाथ गलत जगह चला जाता है। इसके बाद क्रू के सभी मेंबर्स और दोनों अभिनेता हंसने लगते है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

Created On :   23 Oct 2021 11:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story