- Dainik Bhaskar Hindi
- Bollywood
- Ranvir Singh is celebrating 34th birthday, gifted to the fiance
दैनिक भास्कर हिंदी: Ranveer Singh 34th Birthday: फिल्म 83 का फर्स्ट लुक शेयर कर फैंस को दिया तोहफा
डिजिटल डेस्कए मुंबई। बाॅलीवुड में बहुत ही कम समय में नया आयाम लिखने वाले मस्तमौला और रंगीले मिजाज रणवीर सिंह आज 6 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर ने बॉलीवुड में बैंड बाजा बारात फिल्म से साल 2010 में एंट्री की थी। यह फिल्म हिट गई और इसके बाद रणवीर सिंह की हिट फिल्मों का सिलसिला लगातार जारी है। रणवीर को फिल्म इंडस्ट्री में 9 साल हो चुके हैं। इतने कम समय में रणवीर ने दर्शकों के दिलों को बखूबी छुआ है और उनकी फाॅलाइंग लगातार बढ़ती जा रही है।
फैंस को दिया तोहफा
रणवीर का यह जन्मदिन खास है, बता दें कि रणवीर दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बाद उनका ये पहला जन्मदिन है। शनिवार रात से ही रणवीर के फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरु कर दिया। वहीं इस मौके को खास बनाते हुए रणवीर ने अपने फैंस को खास तोहफा दे दिया है।
कपिल देव लुक
दरअसल रणवीर ने अपने 34वें जन्मदिन पर आने वाली फिल्म 83 में कपिल देव का लुक शेयर किया है। रणवीर सिंह ने अपने Instagram अकाउंट में कपिल देव के लुक में तस्वीर शेयर की। तस्वीर में रणवीर के बाल कपिल देव की तरह ही दिखाई दे रहे हैं और वे बॉल को उछालते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखाए श्मेरे स्पेशल डे में मैं पेजेंट कर रहा हूं हरियाणा के हरिकेन कपिल देव...
किरदार के लिए मेहनत
देखा जाए तो इस फोटो में रणवीर को पहचानना काफी मुश्किल जान पड़ता है। कारण, रणवीर के बालों से लेकर उनके लुक और कलर कॉप्लेक्शन तक पर काम किया गया है। बता दें कि इस फिल्म में अपने अभिनय को लेकर रणवीर सिंह ने काफी मेहनत की है और रणवीर सिंह आए दिन मैच की प्रैक्टिस की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
लंदन में हैं रणवीर
फिलहाल रणवीर सिंह फिल्म 83 की शूटिंग के लिए लंदन में ही है। लंदन में शूट के लिए जाने से पहले रणवीर सिंह दिल्ली में कपिल देव के घर पूरे 10 दिन रहे थे। जिससे कि वह कपिल देव के बारे में और बातें जान सके। इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार रणवीर सिंह की रियल पत्नी दीपिका पादुकोण निभा रही हैं।
आपको बता दें कि फिल्म 83 में रणवीर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभा रहे हैं। फिल्म साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्डकप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।