जल्द मां बनना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, ये है फ्यूचर प्लानिंग

Recently Actress Priyanka Chopra Spoke On Her Pregnancy.
जल्द मां बनना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, ये है फ्यूचर प्लानिंग
जल्द मां बनना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, ये है फ्यूचर प्लानिंग

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनीं रहती हैं। साल 2018 में निक जोनस से शादी करने के बाद तो उनका लाइम लाइट में बना रहना आम से हो गया। ए​क सवाल जो शादी के बाद प्रियंका से अक्सर पूछा गया। वह सवाल था उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर। हालही में प्रियंका ने इस मुद्दे पर बात की। 

प्रियंका ने ​फैशन मैगजीन में दिए इंटरव्यू में यह माना कि उनकी लिस्ट में अब एक घर खरीदना और बच्चा पैदा करना प्रायॉरिटी पर है। उन्होंने कहा कि वह अपने पति निक जोनस के साथ लॉस ऐंजिलिस में रहना चाहती हैं। प्रियंका के पास पहले से मुंबई और न्यू यॉर्क में घर हैं लेकिन उनका कहना है कि इन दोनों शहरों में मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग हैं और जगह की कमी है जबकि लॉस ऐंजिलिस में जगह की कोई कमी नहीं है।

प्रियंका ने कहा है कि वह अपने घर में स्वीमिंग पूल और बैकयार्ड चाहती हैं और लॉस ऐंजिलिस का बीच और मौसम उन्हें मुंबई की याद दिलाता है। घर खरीदने के अलावा प्रियंका जल्द से जल्द अपने पति निक जोनस से बच्चा भी चाहती हैं। घर और बच्चा ही उनकी फ्यूचर प्लानिंग में है।

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म "द स्काई इज पिंक" में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से प्रियंका तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। ​इस​ फिल्म का डॉयरेक्शन सोनाली बोस ने किया है। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं। 

Created On :   7 Sep 2019 9:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story