बयान: स्वरा भास्कर ने कहा- रिया को खतरनाक मीडिया ट्रायल का निशाना बनाया जा रहा है

Riya being targeted for dangerous media trial: Swara Bhaskar
बयान: स्वरा भास्कर ने कहा- रिया को खतरनाक मीडिया ट्रायल का निशाना बनाया जा रहा है
बयान: स्वरा भास्कर ने कहा- रिया को खतरनाक मीडिया ट्रायल का निशाना बनाया जा रहा है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रवर्ती को एक खतरनाक मीडिया ट्रायल का शिकार बनाया जा रहा है। रिया के समर्थन में उतरीं स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, रिया को एक अजीब और खतरनाक मीडिया ट्रायल का शिकार बनाया जा रहा है जिसका नेतृत्व एक भीड़तंत्र द्वारा किया जा रहा है। मैं उम्मीद करती हूं कि माननीय सुप्रीम कोर्ट इस ओर ध्यान देगी और फर्जी खबर बनाने वालों और साजिश भरी कहानियों की रचना करने वाली रिपूपलिक, पूपइंडिया सहित अन्यों पर नकेल कसेगी।

 

 

इस बीच, दिवंगत अभिनेता सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका दायर करते हुए कहा है कि मीडिया गलत तरीके से मामले का ट्रायल कर उन्हें दोषी ठहरा रही है।

उन्होंने शीर्ष अदालत से यह भी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि उन्हें इस साल के अंत में होने वाले बिहार चुनावों के मद्देनजर अपनाए जाने वाले राजनीतिक एजेंडे के रूप में इस्तेमाल न किया जाए।

 

Created On :   10 Aug 2020 5:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story