- सरकार के प्रस्ताव पर क्या होगा जवाब? किसान यूनियन आज दोपहर 12 बजे बैठक में लेंगे फैसला
- उज्जैन के MP ने PM मोदी को लिखा पत्र, की नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न देने की मांग
- पंजाब में आज से खुलेंगे सभी सरकारी और गैर सरकारी विश्वविद्यालय
- यूपीः दो दिन के दौरे पर आज लखनऊ पहुंचेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
- कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
Bollywood: ऐसा रहा संजय मिश्रा का "कामयाब" सफर, शाहरुख खान कर रहे प्रोड्यूस

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर संयज मिश्रा ने अपने कॅरियर की शुरुआत साल 1995 में आई शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'ओह डार्लिंग! ये है इंडिया' से की थी। जिस वक्त उन्होंने कॅरियर की शुरुआत की उस वक्त किसी को नहीं पता था कि फिल्मों की दुनिया में संजय मिश्रा के कॅरियर का एक चक्र पूरा हो जाएगा और वे उनकी फिल्म 'कामयाब' का निर्माण करेंगे।
संजय मिश्रा ने 'ओह डार्लिंग! ये है इंडिया' में एक संक्षिप्त भूमिका निभाई थी और अब, शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 'कामयाब' के मुख्य स्टार हैं। यहां ये कहना गलत नहीं होगा कि दुनियां वाकई में गोल है!
यह भी पढ़े:'हैरी पॉटर' ने वीडियो शेयर कर किया सान्या को विश, बनाया उनके दिन को खास
ट्रेलर को मिल रही सराहना
फ़िल्म "कामयाब" के ट्रेलर को पहले से ही अपने प्रभावशाली कथानक के लिए खूब सरहाया जा रहा है, जिसमें करेक्टर कलाकारों के सफ़र को उजागर किया गया है। हाल ही में, निर्माताओं ने हार्दिक मेहता के आगामी निर्देशन के स्टार संजय मिश्रा पर फिल्माया गया एक वीडियो भी साझा किया था। जिसमें सफलता हासिल करने के लिए एक अभिनेता के परीक्षण और समस्याओं को हाईलाइट किया गया है।
यह भी पढ़े: सनी हिन्दुस्तानी का सफर जान इमोशनल हुए गजराज राव, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कामयाब का निर्माण मनीष मुंद्रा की द्रिशयम फिल्म्स द्वारा किया गया है, जो न्यूटन, मसान, आंखों देखी सहित कई अन्य प्रसिद्ध कंटेंट-समृद्ध कथा और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। एक स्लीपर हिट फ़िल्म "न्यूटन" साल 2018 में ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि थी। फिल्म में संजय मिश्रा और दीपक डोबरियाल नज़र आएंगे और 6 मार्च को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।