"प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड" में पहुंची शर्लिन चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर कसा तंज

राज कुंद्रा केस "प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड" में पहुंची शर्लिन चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर कसा तंज

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में जमानत दे दी गई है। कुछ दिन पहले ही वो रिहा होकर अपने घर लौट गए। लेकिन, राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से लेकर जमानत के बाद तक शर्लिन चोपड़ा लगातार उन्हें लेकर बयान दे रही है। हाल ही में शर्लिन प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड" में पहुंची, जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा।

शर्लिन ने कहा, राज कुंद्रा मेरे बयान की वजह से नहीं बल्कि अपनी करतूतों की वजह से जेल गए है। हमें कानून के खिलाफ जाकर कोई काम नहीं करना चाहिए। 

शिल्पा शेट्टी को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि, उनका पीआर मुझसे कही ज्यादा बड़ा है। मेरे पास तो कोई पीआर भी नहीं है। लेकिन, उन्हें पीड़ित महिलाओं का साथ देना था, जिस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। शर्लिन का बयान सुनने के लिए देखिए हमारा वीडियो। 

 

Created On :   23 Sep 2021 7:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story