शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर लगाया 50 करोड़ रूपए का मानहानि केस, आरोपों को बताया फर्जी

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर लगाया 50 करोड़ रूपए का मानहानि केस, आरोपों को बताया फर्जी
मुश्किल में शर्लिन शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर लगाया 50 करोड़ रूपए का मानहानि केस, आरोपों को बताया फर्जी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने कुछ दिन पहले राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर सेक्शुअल हैरासमेंट के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। अब इस मामले में कुंद्रा परिवार की ओर से प्रतिक्रिया आई है। कपल ने अब उल्टा शर्लिन चोपड़ा पर मानहानि का मुकद्मा ठोंक दिया है। कुंद्रा परिवार ने 50 करोड़ रूपए का मानहानि का केस दर्ज कराया गया है।साथ ही शर्लिन के आरोपों को मनगढ़त और झूठा बताया है।

कुछ दिन पहले ही शर्लिन ने राज कुंद्रा पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना करने का गंभीर आरोप लगाया था। जिसे लेकर शर्लिन ने मुंबई पुलिस में एफआईआर करवाई थी। अब राज शिल्पा के वकील ने शर्लिन पर 50 करोड़ रूपए का मानहानि का केस फाइल किया है। कुंद्रा के वकील ने बयान जारी करते हुए कहा है कि शर्लिन चोपड़ा ने जो भी आरोप लगाए वो सब झूठे फर्जी और आधारहीन है। इसका कोई सबूत नहीं है।इससे पहले शर्लिन ने राज पर मौबाइल ऐप के जरिए तड़कते भड़कते हॉट स्पॉट सीन सूट करने के लिए दबाव बनाया था। जो इस केस में मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा पेश किए चालान का अहम हिस्सा है।
 

 

Created On :   19 Oct 2021 12:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story