इस साल महाशिवरात्रि पर फिल्म वॉर का सॉन्ग 'जय जय शिवशंकर' बहुत पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस गाने में ऋतिक और टाइगर श्रॉफ ने शानदार डांस किया था। गाने के बोल 'जय जय शिवशंकर, मूड है भयंकर' ने लोगों का मूड बदल दिया था। जब यह गाना रिलीज हुआ तो मोस्ट ट्रेडिंग सॉन्ग बन गया। आज महाशिवरात्रि के मौके पर यह गाना एक बार फिर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को विशाल और शेखर ने इस गाने को कम्पोज किया था।
- ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद किसान संगठनों ने टाला 1 फरवरी का संसद मार्च, 30 जनवरी को देश भर में भूख हड़ताल
- दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा पर कहा- किसान नेताओं ने भड़काऊ भाषण देकर उकसाया
- भारत में अपना कारोबार समेट रही TikTok, वर्कफोर्स में कटौती को लेकर भेजा मेल
- MHA ने COVID-19 प्रतिबंधों में ढील दी, ज्यादा क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल
- राकेश टिकैत बोले- अगर कोई घटना घटी है तो उसके लिए पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार
Maha Shivratri Special: यह बॉलीवुड सॉन्ग मचा रहे धूम, मस्ती में मग्न होकर झूम रहे शिव भक्त

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। आज महाशिवरात्रि का त्योहार देशभर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन शिवालयों में शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाकर भक्त शिव शंकर को खुश करने की कोशिश करते हैं। बॉलीवुड में भी भगवान शिव पर आधारित कई गाने लिखे गए, जो आज ट्रेंड कर रहे हैं। शिव भक्त इन गानों पर मस्ती में मग्न होकर झूम रहे हैं। महाशिवरात्रि पर आधारित इन गानों में ऋतिक और टाइगर के 'जय जय शिवशंकर' से लेकर राजेश खन्ना और मुमताज का 'जय जय शिवशंकर' भी शामिल है। आइए जानते हैं उन गानों के बारे में, जो आज लोगों में ट्रेंड कर रहे हैं।


एक्ट्रेस सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत उनके साथ थे। इस फिल्म में भगवान शिव पर आधारित एक सॉन्ग था 'नमो नमो'। इस गाने ने भी काफी लोकप्रियता हासिल की थी। अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे इस गाने को अमित त्रिवेदी ने गाया था। यह गाना आज बहुत सुना जा रहा है।

अजय देगवन की फिल्म 'शिवाय' का टाइटल सॉन्ग भी भगवान शिव पर आधारित था। इस गाने को मोहित चौहान, सुखविंदर सिंह, बादशाह, मेघा और अनुग्रह ने मिलकर गाया था। गाने के लिरिक्स बहुत शानदार थे। आज महाशिवरात्रि पर यह गाना भी शिव भक्तों के द्वारा पसंद किया जा रहा है।

फिल्म 'शोर इन दि सिटी' का सॉन्ग 'बम लहरी' भी आज इस खास अवसर पर सुना जा रहा है। यह गाना भगवान शिव को समर्पित है। यह गाना उत्तर भारत के कांवड़ियों के बीच भी काफी लोकप्रिय है।

राजेश खन्ना और मुमताज पर फिल्माया गया यह गाना हमेशा ही बहुत पसंद किया जाता है। भगवान शिव से जुड़े किसी भी त्योहार पर इस सॉन्ग को जरुर बजाया जाता है। इस ओल्ड क्लासिक सॉन्ग को नई जनरेशन के लोग भी बहुत पसंद करते हैं। यह गाना आज भी काफी सुना जा रहा है।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।