Bollywood: रणवीर सिंह के एड पर भड़के सुशांत के फैन्स, मजाक उड़ाने के आरोप के साथ किया बॉयकॉट

Sushant Singh Rajput Fans Want to Boycott Bingo Snacks
Bollywood: रणवीर सिंह के एड पर भड़के सुशांत के फैन्स, मजाक उड़ाने के आरोप के साथ किया बॉयकॉट
Bollywood: रणवीर सिंह के एड पर भड़के सुशांत के फैन्स, मजाक उड़ाने के आरोप के साथ किया बॉयकॉट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के एक एड को लेकर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भड़क गए हैं। ये ऐड बिंगो मैड एंगल्स का है। एड में रणवीर सिंह से उनके रिश्तेदार बार-बार उनके फ्यूचर प्लान्स को लेकर सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद रणवीर मैड एंगल्स खाते हैं और बहुत सारी भारी-भरकम साइंटिफिक टर्म्स बोल कर अपने रिश्तेदारों के होश उड़ा देते हैं। 

अब सुशांत के फैन्स का आरोप है कि सुशांत इकलौते अभिनेता थे जिनकी विज्ञान को लेकर इतनी ज्यादा रुचि और रुझान था। इस एड के जरिए सुशांत का मजाक बनाने की केशिश की गई है। एक यूजर ने लिखा- मित्रमंडल में एलियन्स की फीलिंग मैच करनी है। इन वाक्यों से तुम्हारा क्या मतलब है? एक और यूजर ने लिखा "मिस्टर कार्टून रणवीर सिंह के साथ इस एड को नीचे गिराओ। ये सीधे तौर पर हमारे सुशांत को निशाना बनाने के लिए है।" लोगों ने ये एड नहीं हटाने पर अंजाम भुगतने की बात कही है। एक अन्य यूजर ने लिखा, "देखो किस तरह रणवीर सिंह और बिंगो मिलकर हमारे सुशांत सिंह राजपूत का मजाक बना रहे हैं।" सोशल मीडिया पर  #NoSushantNoBollywood #BoycottBollywood #BoycottBingo जैसे हैशटैग भी ट्रेंड हुए। 

 

 

Created On :   19 Nov 2020 3:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story