इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विश्व सुदंरी ऐश्वर्या राय का आता है, जिन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक बच्चन से शादी की। दोनों की लवस्टोरी फिल्म 'गुरु' के सेट से शुरु हुई थी और साल 2007 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की शादी किसी रॉयल वेडिंग से कम नहीं थी। एक तरफ यहां अभिषेक ने अपनी शादी में अबु जानी और संदीप खोसला की शेरवानी पहनी थी। वहीं ऐश्वर्या ने शादी में गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। ऐश्वर्या की शादी का पूरा अटायर 75 लाख रुपये का था। शादी के अटायर में वे बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।
- 11वें दौर की बैठक बेनतीजा, सरकार ने किसानों से दो टूक कहा- इससे बेहतर कुछ नहीं कर सकते, अगली मीटिंग तय नहीं
- पंजाब के CM अमरिंदर का ऐलान, आंदोलन में जान देने वाले किसानों के परिजनों को देंगे 5 लाख और नौकरी
- कांग्रेस ने अर्नब गोस्वामी की वॉट्सएप चैट लीक पर जेपीसी की डिमांड की, जून तक होगा पार्टी प्रेसिडेंट का चुनाव
- ममता सरकार को बड़ा झटका, वन मंत्री राजीब बनर्जी ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया
- प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन
National Boyfriend Day: बॉलीवुड की इन टॉप एक्ट्रेसेस ने की अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री फिल्मों से ज्यादा लव अफेयर्स को लेकर जानी जाती है। यहां लवस्टोरी जितनी जल्दी शुरु होती है, उतनी ही जल्दी खत्म भी हो जाती है। बहुत ही कम लवस्टोरी ऐसी है, जो अंजाम तक पहुंच पाती है। आज 03 अक्टूबर को नेशनल ब्वॉयफ्रेंड डे के दिन हम आपको बता रहे हैं उन एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेड को ही अपना पति बनाया।


इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर का। करीना ने भी सैफ के साथ तीन साल रिलेशन में रहने के बाद शादी की। दोनों की लवस्टोरी फिल्म 'टशन' के सेट से शुरु हुई थी। साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थी। करीना ने अपनी शादी में अपनी सास शर्मिला ट्रेगोर का वेडिंग अटायर पहना था।

करीना के बाद नाम आता है उनकी वीरे सोनम कपूर का। सोनम कपूर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई 2018 में शादी की थी। सोनम की इस ग्रैंड शादी में बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। शादी के बाद दोनों परिवार की सहमति से रिसेप्शन भी मुंबई के लीला होटल में हुआ।

शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। सगाई के दौरान राज कुंद्रा ने शिल्पा को 3 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी। उन्होंने शादी में करीब 50 लाख का लहंगा पहना था। राज कुंद्रा ने शादी की पहली सालगिरह पर शिल्पा को दुबई में बुर्ज खलीफा के 19वें फ्लोर पर एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। खबरों के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है।

बॉलीवुड की सबसे टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इस लिस्ट में पीछे नहीं हैं। उन्होंने साल 2018 में अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ शादी की। दोनों की लवस्टोरी फिल्म 'रामलीला' के सेट से शुरु हुई थी। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। उस वक्त गूगल पर रणवीर दीपिका की वेडिंग टॉप ट्रेंड में थी।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ साल 2018 में शादी की थी। शादी के पहले दोनों ने तीन महीने तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों की शादी एक डेस्टीनेशन वेडिंग थी। प्रियंका इस दौरान लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसमें वे बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

अनुष्का शर्मा ने तो अपनी शादी से सभी को चौका ही दिया था। उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ 11 दिसम्बर 2017 में शादी की थी। दोनों की शादी इटली के टसकनी शहर में पहाड़ी इलाके के बीचों-बीच बोर्गो फिनोशीटो रिजॉर्ट में भारतीय परम्परा से हुई थी। दोनों की शादी में कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। हालांकि बाद में उन्होंने फिल्मी और खेल जगत के लोगों के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया था।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।