महान गायक किशोर कुमार के 34वीं पुण्यतिथि पर जाने उनके यह बेहतरीन गानों की लिस्ट

this is a list of the best songs of great singer Kishore Kumar on his 34th death anniversary.
महान गायक किशोर कुमार के 34वीं पुण्यतिथि पर जाने उनके यह बेहतरीन गानों की लिस्ट
पुण्यतिथि महान गायक किशोर कुमार के 34वीं पुण्यतिथि पर जाने उनके यह बेहतरीन गानों की लिस्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज 13 अक्टूबर, 2021 को सदी के महान गायक किशोर कुमार की 34वीं पुण्यतिथि है। किशोर कुमार प्लेबैक गायक, अभिनेता और निर्देशक थे, जिन्होनें गीतों और फिल्मों के जारिए बहुत नाम कामाया है। किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त, 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था, उन्होनें चार दशकों तक बॉलीवुड पर जम कर राज किया था। उनका निधन 13 अक्टूबर 1987 में  दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था।

1946 में आई फिल्म “शिकारी” से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनके द्वारा कुछ फिल्मों का निर्माण भी किया गया। जैसे, "बढ़ती का नाम दढ़ी", "जिंदगी" और "दूर वादियों में कहीं" एक अभिनेता के तौर पर यह उनकी आखिरी उपस्थिति थी। उन्हें व्यापक रूप से भारतीय संगीत के इतिहास में सबसे महान गायकों में से एक माना जाता है। रोमांटिक गानों से लेकर जोशीले गानों तक उन्होंने हर तरह के गाने गाए। उन्होने ने लगभग नौ भाषाओं में भी गाया था। आज हम आपको बताएंगे उनके कुछ जिंदादिल गानों की लिस्ट। 

रूप तेरा मस्ताना
"रूप तेरा मस्ताना" बॉलीवुड के रोमांटिक और खुशनुमा गानों में से एक है। इसमें राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर थे। इस गाने के लिए किशोर कुमार ने सर्वश्रेष्ठ गायक का अपना पहला फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।
हम थे वो थी
"हम थे वो थी" 1958 की म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म "चलती का नाम गाड़ी" से है। किशोर कुमार ने फिल्म के सभी गाने गाए और दिलचस्प बात यह है कि सभी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
खईके पान बनारसवाला
आइकॉनिक फिल्म "डॉन" को आज भी अपने सुपरहिट गानों के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म का सबसे पसंदीदा गाना "खईके पान बनारसवाला" किसी और ने नहीं बल्कि किशोर कुमार ने गाया था। इस गाने के लिए उन्हें 1979 में फिल्मफेयर बेस्ट सिंगर अवॉर्ड मिला था।
अगर तुम ना होते
यह 1984 में आई फिल्म "अगर तुम ना होते" का छोटा सा गाना है। इसे गुलशन बावरा ने लिखा था, प्रसिद्ध पार्श्व गायक, अभिनेता और निर्देशक किशोर कुमार ने इसे गाया था।
चील चील चिल्लाके
"चील चील चिल्लाके" किशोर कुमार का एक पेपी नंबर है। एक गायक के रूप में उनका मजाकिया पक्ष देखा जा सकता है। यह गाना और दोनों ही लोगों को काफी पसंद आएं।

 

 

Created On :   13 Oct 2021 7:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story