Viral: टिक टॉक पर इस लड़के का डांस देख ऋतिक हुए हैरान, रेमो ने ऑफर की फिल्म

Viral: टिक टॉक पर इस लड़के का डांस देख ऋतिक हुए हैरान, रेमो ने ऑफर की फिल्म

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। एक डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में एक लड़का अलग अलग गानों पर माइकल जैक्सन के स्टेप्स करते नजर आ रहा है। इस वीडियो को एक ट्वीटर यूजर द्वारा शेयर किया गया हैं और कहा गया है कि इसे अंत तक देंखे। साथ ही उन्होंने सुपरस्टार ऋतिक रोशन से इस वीडियो देखने और शेयर करने का आग्रह किया है। 

ऋतिक ने जब यह वीडियो देखा तो इसे देखकर हैरान हो गए। साथ ही इस पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए। लड़के के डांस को देखकर ऋतिक ने कहा कि इतना स्मूथर एयरवॉकर मैंने देखा...कौन है ये मैन! 

इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और अनुपम खेर जैसे कलाकारों ने इस वीडियो को देखा और इसकी तारीफ की। 

 

 

 

 

जब कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने इस डांस को देखा तो उन्होंने ​इस लड़को को अपनी अगली फिल्म ऑफर कर दी। 

Created On :   16 Jan 2020 9:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story