फिल्म 'मलंग' को लेकर इस हफ्ते काफी बज बना हुआ है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की शानदार कैमेस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है। इनके अलावा फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी हैं। एक्शन, ड्रामा, रोमांस से भरी इस फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कुल अवधि 2 घंटे 14 मिनट है।
विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'शिकारा' भी 7 फरवरी 2020 को सिनेमाघरो में रिलीज हो रही है। फिल्म में आदिल खान, सादिया खान जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म रियल स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म में ड्रामा और रोमांस भी दिखाया गया है। फिल्म की कहानी कश्मीरी पंडितों पर आधारित है। जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म की अवधि 2 घंटे 10 मिनट है।
हिना खान, कृष्णा भट्ट, मोहित मल्होत्रा, रोहन शाह स्टारर फिल्म 'हैक्ड' भी इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हिना खान की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया है। एक्शन, थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म की कुल अवधि 2 घंटे 10 मिनट है।
दिलीप आर्य, लौरा मिश्रा, इंद्रनील भट्टाचार्य स्टारर फिल्म 'तानाशाह' भी 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसकी कुल अवधि 1 घंटा 40 मिनट है।