मशहूर संगीतकार खय्याम को हुआ फेफड़ों में संक्रमण, आईसीयू में भर्ती

Veteran Music Composer, Mohammed Zahur Khayyam Hashmi, Is In The ICU
मशहूर संगीतकार खय्याम को हुआ फेफड़ों में संक्रमण, आईसीयू में भर्ती
मशहूर संगीतकार खय्याम को हुआ फेफड़ों में संक्रमण, आईसीयू में भर्ती

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार खय्याम की हालत पिछले कुछ समय से नाजुक बनी हुई है। फेफड़ों में संक्रमण के चलते वे पिछले एक हफ्ते से मुम्बई के एक अस्पताल में एडमिट हैं। इसके बावजूद उनकी हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है। 

जानकारी के अनुसार उनकी कंडीशन क्रिटिकल है। कुछ समय पहले ही पारिवारिक सूत्रों से ये सुनने में आया था कि 92 वर्षीय खय्याम को बीते रविवार मुंबई के सूरज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से वे आइसीयू में ही हैं। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगी है।

वहीं इस दिग्गज संगीतकार के जीवन की बात करें तो खय्याम ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत लुधियाना में 1943 में 17 वर्ष की आयु में की थी। 1953 में फिल्म फुटपाथ से उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत की। फिल्म शोला और शबनम से उन्हें पहचान मिली। यह फिल्म 1961 में आई थी। इसके बाद उन्होंने आखिरी खत, कभी-कभी, त्रिशूल, नूरी, बाजार, उमराव जान और यात्रा जैसी फिल्मों में धुनें दीं। 

इतना ही नहीं उनके बेहतरीन काम के लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले हैं। उन्हें साल 2007 में संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड और साल साल 2011 में पद्म भूषण जैसे सम्मानों से नवाजा गया। खय्याम को कभी-कभी और उमराव जान के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड और उमराव जान के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। 

Created On :   16 Aug 2019 6:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story