विराट-अनुष्का और वरुण-नताशा मना रहे स्विट्जरलैंड में छुट्टियां, फोटो वायरल

Virat Kohli, Anushka Sharma, Varun Dhawan And Natasha Dalal Photos Viral
विराट-अनुष्का और वरुण-नताशा मना रहे स्विट्जरलैंड में छुट्टियां, फोटो वायरल
विराट-अनुष्का और वरुण-नताशा मना रहे स्विट्जरलैंड में छुट्टियां, फोटो वायरल

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। नए साल का जश्न मनाने के लिए विराट कोहली व अनुष्का शर्मा और वरुण धवन व उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल इन दिनों स्विट्जरलैंड में हैं और वहां अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। दोनों कपल की तस्वीरें सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इंस्टाग्राम में पोस्ट की गई इस इमेज में चारों सेलिब्रिटी बर्फ में खुश दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का ने अपने आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि हेलो फ्रेंड्स! वरुण-नताशा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Hello frands ! @varundvn @natashadalal88

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

इसी तस्वीर को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा कि पहाड़ों के दोस्त नताशा, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा। इससे पहले वरुण अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनकी छोटी बहन व अभिनेत्री करीना कपूर खान से भी मिले थे। स्विट्जरलैंड में बर्फ और दोनों कपूर बहनों के बीच खड़े होकर वरुण ने तस्वीर खिंचवाई थी। करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर करते हुए लिखा था, देखो हम किससे मिले! वरुण धवन हैशटैग होलीडेसीजन हैशटैग स्नॉडे।

Created On :   31 Dec 2019 2:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story