राघव चड्ढा संग शादी के लिए परिणीति चोपड़ा ने 'ओ पिया' गाना किया रिकॉर्ड

राघव चड्ढा संग शादी के लिए परिणीति चोपड़ा ने ओ पिया गाना किया रिकॉर्ड
  • परिणीति चोपड़ा ने अपने पति राघव चड्ढा के लिए 'ओ पिया' गाना रिकॉर्ड किया।
  • शादी के दिन को और भी खास बना दिया
  • शादी में कई राजनेता और मशहूर हस्तियां शामिल हुईं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने पति और आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा के लिए 'ओ पिया' गाना रिकॉर्ड कर अपनी शादी के दिन को और भी खास बना दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गाना 24 सितंबर को आयोजित डी-डे पर बजाया गया था। 'ओ पिया' नाम के इस रोमांटिक ट्रैक को खुद परिणीति ने गाया है। गाने के बोल हिंदी और पंजाबी में हैं। ट्रैक को फिलहाल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने को गौरव दत्ता ने संगीतबद्ध किया है। वहीं गौरव, सनी एमआर और हरजोत कौर ने मिलकर लिरिक्स लिखे हैं।

24 सितंबर को परिणीति और राघव ने उदयपुर के आलीशान द लीला पैलेस में शादी की। शादी में कई राजनेता और मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। हालांकि, परिणीति की 'मिमी' दीदी यानी प्रियंका चोपड़ा जोनस शादी में नहीं पहुंच पाईं। उनकी मां मधु चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका काम में बिजी थीं, इसलिए नहीं आ सकीं।

शादी के जश्न में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा शामिल हुए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Sep 2023 9:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story