परिक्रमा पथ का शिल्प - अयोध्या के राममंदिर में नजर आएगी अहमदनगर के कलाकार प्रमोद कांबले की कला

परिक्रमा पथ का शिल्प - अयोध्या के राममंदिर में नजर आएगी अहमदनगर के कलाकार प्रमोद कांबले की कला
  • श्रीराम के जन्म और वनवास से लौटने तक का चित्रण
  • परिक्रमा पथ के लिए तैयार किए शिल्प
  • अहमदनगर के कलाकार प्रमोद कांबले का शिल्प

डिजिटल डेस्क, अहमदनगर, राजेंद्र देवढे | अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के परिक्रम पथ पर अहमदनगर के कलाकार प्रमोद कांबले के शिल्प नजर आएंगे। मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा जनवरी 2024 में होगी। भव्य राम मंदिर में भगवान श्रीराम का जीवन सार शिल्पों पर दिखेगा। मंदिर के परिक्रमा पथ पर रामायण के दृश्यों की शिल्पकृतियों का 3 डी मॉडल अहमदनगर के प्रसिद्ध शिल्पकार प्रमोद कांबले ने तैयार किया है। इस काम के लिए देश भर के करीब एक हजार कलाकारों से नमूने मंगवाए गए थे और उसमें प्रमोद कांबले के मॉडल का चयन किया गया। शिल्पकार प्रमोद कांबले ने बताया कि वह उनके मॉडल चयन के लिए खुद को भाग्यशाली मानते हैं। अब मुझ पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और इसे ठीक से निभाना जरूरी है।

श्रीराम के जन्म और वनवास से लौटने तक का चित्रण

शिल्प पर रामायण के लगभग 100 दृश्य साकार होंगे। इसमें जन्म से लेकर वनवास से लौटने तक का चित्रण होगा। प्रमोद कांबले ने बताया कि प्रभु श्रीराम के जन्म से वनवास और वनवास से अयोध्या वापसी तक के कई प्रसंगों को शिल्प में उकेरा गया है। जनवरी के तीसरे सप्ताह में अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रामजन्म भूमि न्यास ने निमंत्रित किया है।


Created On :   21 Aug 2023 10:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story