Chhatrapati Sambhaji Nagar: समृद्धि महामार्ग पर दो वाहन अपस में भिड़े, 2 की मौत

समृद्धि महामार्ग पर दो वाहन अपस में भिड़े, 2 की मौत
  • वाहन चालक ने एक कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी
  • दो वाहन अपस में भिड़े

Chhatrapati Sambhaji Nagar News. समृद्धि महामार्ग पर वाहन चालक ने एक कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कंटेनर चालक और वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों के नाम राजेंद्र यादव (58), कंटेनर चालक और दूसरा वाहन चालक जावेद मोहम्मद खलील, (दोनों झारखंड निवासी) हैं। यह भीषण दुर्घटना समृद्धि महामार्ग के चैनल गेट क्र. 494.4 के समीप हुई। इस संबंध में चिकलथाना थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर दाे बजे के दौरान कंटेनर वैजापुर की ओर जा रहा था। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे वाहन चालक ने कंटेनर को टक्कर मार दी। इस कारण समृद्धि पर कुछ देर रात यातायात ठप हो गया था। सूचना मिलने पर महामार्ग पुलिस निरीक्षक भालेराव व उपनिरीक्षक चव्हाण ने मौके पर का मुआयना किया। चिकलथाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Created On :   27 May 2025 8:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story