- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- अचानक तूफान और जोरदार बारिश से नाले...
Nanded News: अचानक तूफान और जोरदार बारिश से नाले में बहे तीन, मृतकों में 2 बच्चे- शव बरामद

- अचानक नाले में आई बाढ़ ने तबाही मचाई
- जोरदार बारिश से नाले में बहे तीन
- तीनों के शव बरामद हुए
Nanded News. हदगांव तहसील के मनाठा सर्कल अंतर्गत वरवट क्षेत्र में अचानक नाले में आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। 27 मई की दोपहर 1 बजे के करीब वरवट क्षेत्र में अचानक बादल फटने जैसी भारी बारिश हुई। इस दौरान वरवट गांव के पास पुल से गुजर रही एक महिला और दो बच्चियां तेज बहाव में बह गईं। इस दुखद घटना में दुर्गा बलवंत शकरगे (आयु 8 वर्ष) और समृद्धि विजय शंकरगे (आयु 10 वर्ष) सहित अरुणा बलवंत शकरगे (आयु 37 वर्ष) का शव बरामद हुआ है। प्रशासन द्वारा खोज अभियान तेज गति से चलाया था। घटना के दिन दोपहर को अरुणा शकरगे अपनी बेटी दुर्गा और समृद्धि के साथ खेत में काम के लिए गई थीं। जब अचानक तेज बारिश शुरू हुई, तो तीनों घर लौटने लगीं। पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आकर वे तीनों बह गईं है।
इस समय तीनों शव मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही हदगांव तहसील की तहसीलदार सुरेखा नांदे, नायब तहसीलदार मंडल अधिकारी, तलाठी, और मनाठा पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक उमाकांत पुणे यह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार सुरेखा नांदे ने हदगांव नांदेड़ से बचाव दल को बुलाकर वरवट से चिखली फुटाणा चुचा ओढे तक तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। इस घटना से वरवट क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
Created On :   27 May 2025 7:35 PM IST