Sambhaji Nagar News: राजस्व मंत्री बावनकुले की घोषणा जरूरतमंद और पात्र किसानों को मिलेगी कर्जमाफी

राजस्व मंत्री बावनकुले की घोषणा जरूरतमंद और पात्र किसानों को मिलेगी कर्जमाफी
  • समिति करेगी सर्वे, रिपोर्ट के बाद होगा निर्णय
  • जरूरतमंद और पात्र किसानों को मिलेगी कर्जमाफी

Sambhaji Nagar News. राज्य के किसानों को राहत देते हुए राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और पात्र किसानों को कर्जमाफी का लाभ दिया जाएगा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार चुनाव में किए वादे को निभाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस सिर्फ उन किसानों को कर्जमाफी देना है, जिन्हें वाकई ज़रूरत है। इसके लिए एक विशेष समिति बनाई गई है। यह समिति पूरे राज्य में किसानों का सर्वेक्षण करेगी। सर्वे के बाद उसी किसान को लाभ मिलेगा, जो पात्र होगा। कर्जमाफी मेरिट के आधार पर दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचे। समिति की रिपोर्ट के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

गुंठेवारी में फंसे घर मालिकों को राहत

बावनकुले ने कहा कि गुंठेवारी प्रकरण में फंसे नागरिकों को राहत दी जाएगी। टुकड़ेबंदी कानून के कारण कई संपत्तियों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। ऐसे मामलों के लिए 2011 के पहले बने निर्माणों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कुछ मामलों में अधिक शुल्क वसूला गया है, तो उसे कम करने पर विचार हो रहा है। इससे आम नागरिकों को आर्थिक राहत मिलेगी।

राजस्व विभाग के अन्य प्रमुख निर्णय

  • राजस्व विभाग की जमीनों पर हुए अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू।
  • वर्ग-2 की जमीनों को वर्ग-1 में बदलने की प्रक्रिया जारी।
  • पगडंडी (पाणंद) रास्तों पर हुए अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के लिए ₹500 का स्टांप पेपर अब अनिवार्य नहीं।
  • घर बनाने के लिए जरूरी मिट्टी/पत्थर (मुरुम) पर रॉयल्टी नहीं ली जाएगी।
  • सिंधी समाज को भूखंड दिए जाएंगे
  • एनडीए समन्वय को लेकर शिंदे की दिल्ली यात्रा

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की दिल्ली यात्रा पर बावनकुले ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि एनडीए के नेता आपस में समन्वय के लिए मिलते रहते हैं। यह कोई असामान्य बात नहीं है। इसी तरह शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की भी नियमित बैठकें होती रहती हैं।

Created On :   7 Aug 2025 8:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story