- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- बीड़ शहर के पास बिंदुसरा नदी में...
Beed News: बीड़ शहर के पास बिंदुसरा नदी में बाढ़,नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
- बीड़ का बिंदुसरा बांध ओवरफ्लो
- कुछ मवेशियों के बाढ़ में बहने की जानकारी
Beed News शहर के बिंदुसरा नदी में शुक्रवार सुबह बेमौसम बारिश के चलते बाढ़ आ गई। इसलिए नदी के किनारे गांववासियों को संपर्क रहने का आह्वान प्रशासन ने किया है। जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से जारी बेमौसमी बारिश के चलते बीड़ का बिंदुसरा बांध ओवरफ्लो हो गया। उसके बाद शुक्रवार सुबह अचानक हुई झमाझम बारिश से शहर के बिंदुसरा नदी में बाढ़ आने से नागरिको में आफरा-तफरी मच गई। माना जाता है कि कुछ मवेशियों के बाढ़ में बहने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है। नागरिकों से सतर्क रहने का आह्वान प्रशासन द्वारा किया है।
जिलाधिकारी ने लिया जायजा : बीड़ तहसील में बिंदुसरा बांध बेमौसमी बारिश के चलते ओवरफ्लो हो गया, जिससे बिंदुसरा नदी में बाढ़ आ गई है। आगे चलकर भारी बारिश की उम्मीद है। नागरिकों को इस बाढ़ का खतरा नहीं होना चाहिए। इसलिए, जिला कलेक्टर विवेक जॉनसन ने संबंधित विभाग की समीक्षा की और उचित निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से इस बाढ़ के मद्देनजर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
येलदरी जलाशय में 50.56 प्रतिशत जीवित जल भंडार : पूर्णा सिंचाई परियोजना के अंतर्गत आने वाले येलदरी जलाशय में शुक्रवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में 0.905 मिलियन घनमीटर पानी की आवक दर्ज की गई। इसके चलते जलाशय में 50.56 प्रतिशत जीवित जल भंडार उपलब्ध हुआ है।
येलदरी जलाशय की कुल क्षमता 934.440 मिलियन घनमीटर है, जिसमें से 124.670 मिलियन घनमीटर मृत जल भंडार और 809.077 मिलियन घनमीटर जीवित जल भंडार के रूप में निर्धारित है। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक जलाशय में 124.670 मिलियन घनमीटर मृत जल, 409.443 मिलियन घनमीटर जीवित जल, तथा कुल मिलाकर 534.113 मिलियन घनमीटर पानी संग्रहित था।
इस समय जलाशय का जलस्तर 457.290 मीटर दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में इसमें 0.905 मिलियन घनमीटर पानी की आवक हुई है। इस प्रकार जलाशय में जीवित जल भंडार की कुल प्रतिशतता 50.56 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है, ऐसी जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई है।
Created On :   30 May 2025 7:02 PM IST