- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- भंडारा में दो नाबालिग लड़कियों के...
Bhandara News: भंडारा में दो नाबालिग लड़कियों के साथ अत्याचार,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

- अलग-अलग क्षेत्र की है घटना
- नाबालिग के गर्भवती होने पर खुला राज
Bhandara News जिले के अड्याल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दो अलग -अलग गांव में दो नाबालिग लड़कियों पर अत्याचार की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इनमें से एक घटना में 14 वर्षीय लड़की गर्भवती हो गई है। दोनों घटनाओं के आरोपियों को अड्याल पुलिस ने हिरासत में लिया है। थाने के अंतर्गत एक गांव में 6 वर्षीय लड़की जब अपने घर के सामने खेल रही थी, तभी वाकेश्वर निवासी आरोपी गणेश गोटेफोडे (30) ने उसका गला पकड़ लिया और उसे पास की एक वाड़ी में ले गया।
वहां उसने लड़की के साथ अत्याचार किया। पीड़िता ने बार-बार भागने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने उसे जाने नहीं दिया। इसके बाद लड़की रोती हुई घर आई और अपनी मां को घटना बताई। मां ने तुरंत अड्याल पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी गणेश गोटेफोड़े के खिलाफ पोक्सो समेत भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक मांडले कर रहे हैं। दूसरी घटना इसी थाने के दूसरे गांव में सामने आई है। आरोपी ने 14 साल की लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वह गर्भवती हो गई।
आरोपी का नाम बोरगांव खुर्द ग्राम निवासी अभय विलास धुर्वे (21) है। यह घटना फरवरी और मार्च के बीच हुई। आरोपी को पता था कि पीड़िता नाबालिग है और इसके बाद भी उसने उसके साथ प्रेम संबंध बनाए और उसकी मर्जी के खिलाफ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गुरूवार 5 जून को मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक चव्हाण कर रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Created On :   7 Jun 2025 3:12 PM IST