- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- घोषणा के बाद भी धान उत्पादकों के...
Bhandara News: घोषणा के बाद भी धान उत्पादकों के खातों में जमा नहीं हुआ बोनस

- किसानों की 6 से 7 महीने बाद भी प्रतीक्षा बरकरार
- आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं क्षेत्र के किसान
Bhandara News राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गत शीतकालीन सत्र में सरकारी धान खरीदी केंद्रों पर अपने धान की गिनती करवाने वाले किसानों को 2 हेक्टेयर की सीमा तक 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का बोनस देने की घोषणा की थी, लेकिन घोषणा के 6 से 7 महीने बाद भी आज तक धान उत्पादकों के बैंंक खाते में बोनस की राशि जमा नहीं हुई है, जिससे किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे है। उल्लेखनीय है कि, तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि, अगर महायुति सरकार सत्ता में आती है, तो धान उत्पादकों को बोनस दिया जाएगा।
़सरकार ने 6 से 7 महीने की अवधि बीत जाने के बाद भी बोनस की राशि किसानों के बैंक खातों में जमा नहीं की है। जिससे किसान परेशान है। जिले की खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान होने के कारण यह जिला राज्य में धान उत्पादक जिले के रूप में जाना जाता है। बीज, खाद, कीटनाशक और मजदूरी में भारी वृद्धि हुई है, जबकि धान पर रोग और कीटों के प्रकोप के कारण उत्पादन में कमी आई है। इधर, सरकारी धान खरीद केंद्र भी देरी से शुरू हुए। जिसके चलते किसानों को वित्तीय संस्थानों का कर्ज चुकाने के लिए निजी व्यापारियों का सहारा लेना पड़ रहा हैं।
जहां किसानों का शोषण होता हैं। इसलिए कम आय और अधिक खर्च के कारण किसान आत्महत्या का कदम उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार पिछले 5 से 7 वर्षों से धान के लिए बोनस को लेकर केवल घोषणाएं कर रही हंै। इससे पूर्व 31 मार्च तक धान उत्पादकों के बैंक खातों में बोनस की राशि जमा कराने के बारे में घोषणा की थी, पर अब तक राशि जमा नहीं हुई है। किसानों की समस्या को देखते हुए शासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना आवश्यक है।
Created On :   4 Jun 2025 6:40 PM IST