- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- दिवाली के बाद बजेगा नगर परिषद चुनाव...
Bhandara News: दिवाली के बाद बजेगा नगर परिषद चुनाव का बिगुल

Bhandara News इस वर्ष दिवाली के बाद नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के चुनावों का बिगुल बज सकता है। इसके मद्देनजर विभिन्न पार्टी के राजनेताओं, पार्षदों तथा चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। वर्तमान में भंडारा शहर समेत जिले में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। िवभिन्न स्थानों पर अायोजित रास गरबा एवं डांडिया कार्यक्रमों में चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा शामिल होकर आम जनता से संवाद साधकर उनसे मेल-जोल बढ़ाया जा रहा हंंै।
उल्लेखनीय है कि, भंडारा नगर परिषद में वर्ष 2016 में हुए चुनाव में कुल 32 नगरसेवक चुने गए थे। अब बढ़ते प्रभाग के अनुसार 3 नगरसेवक बढ़ेंगे। वर्ष 2022 से प्रशासक राज होने के कारण लगभग नगरसेवकों का बीच में जनसंपर्क टूट गया था। जिसे त्योहारों के बहाने पुन: जोड़ने का प्रयास करते हुए चुनावी रण में मैदान मारने की होड़ पूर्व नगरसेवकों के साथ ही नए चेहरों में भी मची है। भंडारा नगर परिषद में 32 नगरसेवक एवं एक नगराध्यक्ष जो की जनता से चुना गया था। वर्ष 2016 में जो जिनका कार्यकाल वर्ष 2022 में समाप्त हुआ। तब सक्रिय नगरसेवकों का जनसंपर्क दिन ब दिन कम होता गया।
पहले शहर में कुल 16 प्रभाग एवं 32 नगरसेवक थे। अब 1 प्रभाग बढ़ाया गया है। जिसमें कुल तीन नगरसेवक है। अब वर्ष 2025 में होने वाले चुनाव में 35 नगरसेवक होंगे। ऐसे में दिवाली के पटाखों के पश्चात चुनाव में जीत के पटाखें सुनने की प्रतीक्षा सभी को लगी है। जिसके लिए पहले गणेशोत्सव के दौरान पूर्व नगरसेवकों के साथ नए चेहरों का शक्ति प्रदर्शन शुरू हुआ। अब नवरात्रि के रास गरबा में पूर्व नगरसेवकों के साथ ही नए चेहरे जनता से रूबरू होते दिखाई दे रहे है।
Created On :   27 Sept 2025 4:16 PM IST