Bhandara News: वैनगंगा में गिरे दुग्ध संघ के दो कर्मचारी, तैराकी मंडल ने जान बचाई

वैनगंगा में गिरे दुग्ध संघ के दो कर्मचारी, तैराकी मंडल ने जान बचाई
  • डयूटी पर जा रहे दुग्ध संघ के कर्मचारियों की दोपहिया गिरी
  • वैनगंगा नदी में गिरने से हादसा
  • तैराकी मंडल ने जान बचाई

Bhandara News. सुबह के समय डयूटी पर जा रहे दुग्ध संघ के कर्मचारियों की दोपहिया पर से नियंत्रण छूट गया। जिससे वाहन सीधे वैनगंगा नदी में जा गिरा। ऐसे में पलक झपकते ही तैराकी मित्र मंडल के सदस्यों ने नदी में छलांग लगाकर दोनों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना शनिवार कारधा के छोटे पुल पर घटित हुई। शनिवार सुबह 9.30 बजे दुग्ध संघ के कर्मचारी लाखनी तहसील के गडेगांव निवासी सुकराम फसाटे एवं जितेंद्र सपाटे दोनों दोपहिया से वैनगंगा नदी के पुराने पुल पर से जा रहे थे। पुल पुराना होने के कारण मार्ग के दोनों तरफ बैरिकेड्स नहीं लगे हैं। जिससे दोपहिया सीधे नदी में जाकर गिरी। दोपहिया पर सवार दोनों कर्मचारी भरी नदी में पानी में डूबने लगे। वहां पर प्रत्यक्षदशिर्यों ने चीख पुकार की आवाज लगायी।

इतने में नदी पर प्रतिदिन स्विमिंग के लिए जाने वाले तैराकी मिद्ध मंडल के अनिल लांबट, प्रशांत कारेमोरे, जीतू हलमारे तीनों ने एक पल की देरी ना करते हुए नदी में छलांग लगा दी। पास के हनुमान मंदिर में रखी हुई रस्सी एवं लाइफ जैकेट लेकर रवि गिल्लोरकर, अमोल शहारे, ताराचंद कटारे पहुंचे। डूब रहे सुकराम फसाटे एवं जितेंद्र सपाटे के पास पहुंचकर तुरंत तैराकी मंडल के देवदूतों ने दोनों को लाइफ जैकेट पहनाए। रस्सी की मदद से दोनों को बाहर निकाला। जिससे दोनों व्यक्ति डूबते हुए बच गए।

Created On :   20 July 2025 5:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story