प्रतापगड़ दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं का पलटा वाहन, सात गंभीर

प्रतापगड़ दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं का पलटा वाहन, सात गंभीर
  • प्रतापगड़ दर्शन के लिए निकले
  • बीच राह हुआ हादसा
  • श्रद्धालुओं का पलटा वाहन, सात गंभीर

डिजिटल डेस्क, साकोली (भंडारा). प्रतापगड़ की दरगाह पर दर्शन के लिए टाटा सूमो से जा रहे गोंदिया के दो परिवार का वाहन साकोली मार्ग से प्रतापगड़ की ओर जाते समय शिवनीबांध जलाशय परिसर में यू-टर्न लेते समय खेत में पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हंै। घायलों में 2 महिला तथा 5 पुरुष शामिल हैं। यह दुर्घटना साकोली के शिवनीबांध परिसर में मंगलवार 4, जुलाई की सुबह 9.30 बजे के दौरान घटी। घटना के बाद घायलों में दो महिलाओं समेत तीन अन्य व्यक्तियों को भंडारा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया तथा दो घायलों पर साकोली के उपजिला अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतापगड़ के दरगाह पर दर्शन के लिए टाटा सूमो क्रमांक एमएच 28 वी 0504 वाहन से गोंदिया के दो परिवार के सात लोग दर्शन के लिए जा रहे थे। सभी यात्री गोंदिया के होने के कारण साकोली मार्ग से प्रतापगड़ की ओर जाते समय शिवनीबांध जलाशय के परिसर में यू-टर्न लेते हुए अचानक टाटा सूमो का संतुलन बिगड़ गया और असंतुलित वाहन पलटी होकर खेत में गिर गया। जिसमें टाटा सूमो में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते नागरिकों ने घटनास्थल की ओर दौड़ लगायी तथा सभी घायलों को उपजिला अस्पताल में भर्ती किया। इस बीच पुलिस को जानकारी दी गई। इस हादसे में गंभीर घायल दो महिला व अन्य तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं अन्य दो घायलों पर साकोली उपजिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस निरीक्षक राजेश थोरात के मार्गदर्शन में साकोली पुलिस जांच कर रही हैं।

घायलों में 2 महिला तथा 5 पुरुषों का समावेश

इस दुर्घटना में घायलों के नाम गोंदिया जिले के तिरोडा तहसील के ग्राम मनोरा निवासी शुभम देवेंद्र खेड़ीकर(35), नागेश देवेंद्र खेड़ीकर (30), निरूपा देवेंद्र खेड़ीकर (53), गजानन बाबूराव मेश्राम (30), बबिता राजकुमार मेश्राम (28), कविता गजानन मेश्राम (28), राजकुमार चिमण मेश्राम (52) बताए गए है।

Created On :   5 July 2023 1:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story