जांच: डीएनए बोला, बच्चा आपका ही है जनाब...

डीएनए बोला, बच्चा आपका ही है जनाब...
बच्चा बदली होने का अस्पताल प्रशासन पर दंपति ने लगाया था आरोप

डिजिटल डेस्क, भंडारा। जिला अस्पताल में बच्चे के नाम के टैग बदली होने के कारण माता-पिता के मन में बच्चा बदली होने की आशंका पैदा हुई। इस विषय में अस्पताल के चक्कर लगाने के पश्चात 28 अक्टूबर को 2023 को कोसरे दंपति ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनशन शुरू किया था। दैनिक भास्कर में 30 अक्टूबर को खबर प्रकाशित होते ही जिला शल्य चिकित्सक से इस बात का संज्ञान लेते हुए तुरंत वरिष्ठों से संपर्क कर दंपति की डीएनए जांच की मांग को स्वीकार किया। आखिरकार डीएनए जांच में शिकायतकर्ता कोसरे दंपति ही बच्चे के माता-पिता होने की बात सामने आई है।

भंडारा तहसील के कोंढ़ी निवासी वसंत कोसरे व मंदा कोसरे को 10 अक्टूबर 2022 को जिला अस्पताल में एक बेटी हुई थी। अस्पताल में टैग पर गलत नाम लिखा होने के कारण उनके मन में शंका पैदा हुई। जिसके निराकरण के लिए 8 नवंबर 2022 को वसंत कोसरे ने बच्चा बदली होने का आरोप जिला अस्पताल पर लगाया एवं डीएनए टेस्ट की मांग की। इसकी जांच के लिए तीन सदस्यों की समिति का गठन किया गया। 9 दिसंबर 2022 को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के आदेशों के अनुसार समिति की जांच रिपोर्ट का ब्योरा दंपति को दिया गया। किंतु फिर भी मन में आशंका लिए कोसरे दंपति 28 अक्टूबर 2023 को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनशन पर बैठे। उनके अनशन की खबर सर्वप्रथम दैनिक भास्कर में प्रकाशित हुई। जिसका संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त जिला शल्य चिकित्सक ने अनशनकर्ताओं को भेंट देकर दंपति एवं बच्चे की डीएनए जांच टेस्टिंग किट उपलब्ध कराने का लिखित आश्वासन दिया। तब अनशन समाप्त किया गया। उसके पश्चात दंपति के साथ ही बच्चे का डीएनए हुआ।

Created On :   16 Dec 2023 10:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story