रोपाई के दौरान गिरी बिजली - एक की दर्दनाक मौत

रोपाई के दौरान गिरी बिजली - एक की दर्दनाक मौत
  • अलग- अलग तहसीलों में हुई घटनाओं में सात गंभीर
  • रोपाई के दौरान गिरी बिजली
  • एक की दर्दनाक मौत

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर, गड़चिरोली। जिलों में अचानक बुधवार दोपहर से जोरदार बारिश शुरु हो हुई। इस दौरान चंद्रपुर जिले की पांच तहसील में गाज गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और 7 गंभीर हो गए। सिंदेवाही तहसील में दो महिलाओं की मौत और एक गंभीर तथा ब्रह्मपुरी, कोरपना में एक-एक किसान, गोंडिपपरी तहसील में एक वनमजदूर तथा पोंभूर्णा में 1 महिला मजदूर की मौत हो गई है। इसी तरह गड़चिरोली जिले की अहेरी तहसील के महागांव (बु) किसान की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

अलग- अलग तहसीलों में हुई घटनाओं में सात गंभीर

सिंदेवाही तहसील के देलनवाड़ी निवासी सुरेश आनंदे के खेत में रोपाई कर रही दो महिलाओं पर दोपहर में बारिश के दौरान गाज गिर गई। जिसमें कल्पना प्रकाश झोडे (45) व अंजना रुपचंद पुस्तोडे (48) की मौत होने के साथ एक महिला सुनीता सुरेश डोंगरवार (35)घायल हाे गई। इस घटना से देलनवाड़ी में शोक की लहर है। ब्रह्मपुरी तहसील के बेटाला से पारडगांव मार्ग पर स्थित खेत में धान की रोपाई कर रही गीता पुरुषोत्तम ढोंगे (38) पर बुधवार दोपहर दो बजे के दौरान गाज गिरने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गीताबाई पुरुषोत्तम ढोंगे गांव समीप दूसरे के खेत में काम कर रही थी। अचानक जोरदार बारिश शुरू हुई। ऐसे में खेत में काम करते दौरान गीता ढोंगे के ऊपर गाज जिसमें उसकी मृत्यु हुई। घटना की जानकारी राजस्व विभाग व पुलिस विभाग को दी गई। आगे की जांच शुरू है। कोरपना तहसील के खैरगांव (सावलहिरा) स्थित एका खेत में फसलों पर कीटनाशक छिड़काव करते समय मौजा चनई बु निवासी एका किसान पर गाज गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक किसान का नाम पुरुषोत्तम अशोक परचाके (27) बताया गया। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

गोंडपिपरी तहसील के चिवढ़ा निवासी वनमजदूर भारत लिंगा टेकाम (53) जंगल में काम कर रहा था। दौरान अचानक बुधवार दोपहर में गाज गिरने से उसकी मौत हो गई। जबकि आनंद मारोती पेंदोर (52) घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए गोंडपिपरी के सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया है।

पोंभूर्णा तहसील मुख्यालय समीप स्थित वेलवा माल में धान रोपाई के दौरान अचानक गाज गिरने से एक महिला की मौत हो गई और 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का नाम राजुरा तहसील के गौरी निवासी अर्चना मोहन मडावी (28) है। बुधवार को वेलवा निवासी ढेकलू कुडमेथे के खेत में धान रोपाई का काम चल रहा था कि दोपहर 3.30 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान बिजली गिरने से अपने मायके आई अर्चना मडावी की मौत हो गई और वेलवा माल निवासी खुशाल विनोद ठाकरे (31), रेखा अरविंद सोनटक्के (45), सुनंदा नरेंद्र इंगोले (45) राधिका राहुल भंडारे (22), वर्षा बिजा सोयाम (40,) और रेखा ढेकलू कुडमेथे (55) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आसमानी संकट में खुशाल ठाकरे के शरीर का बायेे हिस्से को लकवा मार गया है। जिससे उसे चंद्रपुर जिला अस्पताल रेफर किया है। सभी लोग किसान ढेकूल कुडमेथे के खेत में धान रोपाई कर रहे थे कि अचानक आसमानी बिजली गिरने से यह घटना घटी है। सूचना के आधार पर तहसीलदार शिवाजी कदम तुरंत पहुंचे और राजस्व कर्मचारियों के साथ अस्पताल में घायलों का हाल जाना है।

वरोरा तहसील के चारगांव में गाज गिरने से दो बकरियां तथा बोरगांव मोकास में दो बैल की मौत होने की जानकारी सामने आयी है। नागभीड़ तहसील के नांदेड़ निवासी शौफिया सीराजुल शेख (17) खेत में गई थी। दौरान दोपहर में गाज गिरने से वह जख्मी हो गई। उसे उपचार के लिए तलोधी के ग्रामीण अस्पताल में दाखिल किया गया। साथ तहसील के सोनापुर तुकूम में गाज गिरने से भैंस की मृत्यु होने की बात बताई गई।

बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की मृत्यु

महागांव (बु) गांव से सटे खेत परिसर में बुधवार की सुबह 9 बजे के दौरान बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक किसान की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। मृत किसान का नाम महागांव निवासी लक्ष्मण नानाजी रामटेके (54) बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम से ही अहेरी परिसर में बदरीला मौसम बना था। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश की संभावना भी व्यक्त की थी। बुधवार की सुबह अचानक मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह 9 बजे के दौरान बारिश शुरू हुई। इस बीच किसान लक्ष्मण रामटेके अपने खेतों में काम कर रहें थे। इसी दौरान बिजली गिरने होने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

Created On :   27 July 2023 10:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story